Asian Games 2026 में साक्षी चौधरी की शानदार शुरुआत, पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता को 5-0 से हराया

Asian Games Boxing: कॉमनवेल्थ गेम्स स्वर्ण पदक विजेता साक्षी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 में जीत के साथ आगाज किया। उन्होंने पेरिस ओलंपिक कांस्य विजेता आइरा विलेगास को 5-0 से हराया।
Sakshi Choudhary Beats Aira Villegas In Pre-Quarter Finals
साक्षी चौधरी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sakshi Choudhary Beats Aira Villegas: कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता साक्षी चौधरी ने मंगलवार को एशियन गेम्स 2026 में जीत के साथ शुरुआत की। अपने डेब्यू मुकाबले में साक्षी ने पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता फिलीपींस की आइरा विलेगास को 5-0 के एकतरफा फैसले से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

निशियो जिमनैजियम में खेले गए मुकाबले में साक्षी ने तीनों राउंड 10-9 के स्कोर से जीते। उन्होंने शुरुआत से ही सटीक पंच लगाए और विलेगास को ज्यादा मौके नहीं दिए। तीनों जजों ने साक्षी के पक्ष में फैसला दिया। अब प्री-क्वार्टर फाइनल में साक्षी का सामना गुरुवार को मौजूदा 51 किग्रा वर्ल्ड चैंपियन अलुआ बाल्किबेकोवा से होगा।

निकहत और मीनाक्षी को दी थी मात

साक्षी चौधरी पहले ही घरेलू स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स में उन्होंने दो बार की वर्ल्ड चैंपियन निकहत जरीन को सेमीफाइनल में हराया था। इसके बाद फाइनल में उन्होंने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन मीनाक्षी हुड्डा को मात देकर कॉमनवेल्थ गेम्स की टीम में जगह बनाई। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के फाइनल में साक्षी ने इंग्लैंड की रूबी व्हाइट को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

Sakshi Choudhary Beats Aira Villegas In Pre-Quarter Finals
Asian Games 2026: जापान से 1-3 से हारी भारतीय महिला बैडमिंटन टीम, क्वार्टर फाइनल में सफर खत्म

अब एशियन गेम्स पर नजर

कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद साक्षी ने एशियन गेम्स को अपना अगला लक्ष्य बताया था। उन्होंने कहा था कि कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीतना उनके लिए सपने के सच होने जैसा था और अब उनका पूरा ध्यान एशियन गेम्स पर है।

साक्षी ने यह भी कहा था कि भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सबसे बड़ा मोटिवेशन है। उनके मुताबिक, देश के लिए खेलना उन्हें हर मुकाबले में पिछले मैच से बेहतर प्रदर्शन करने की ताकत और हिम्मत देता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com