Asian Games 2026: मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में पहुंचीं, क्वालिफिकेशन में तीसरे स्थान पर रहीं

Asian Games Air Pistol: ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर एशियन गेम्स 2026 की 10m एयर पिस्टल के फाइनल में पहुंच गई हैं। वह 579 अंक के साथ क्वालिफिकेशन में तीसरे स्थान पर रहीं।
Manu Bhaker Qualifies For 10m Air Pistol Final
मनु भाकर(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Manu Bhaker Qualifies For 10m Air Pistol Final: ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को हुए क्वालिफिकेशन में मनु भाकर 579-20x के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

कैसा रहा मनु का प्रदर्शन?

मनु ने शुरुआत धीमी की और पहले राउंड में 95 अंक बनाए। इसके बाद उन्होंने दूसरे राउंड में 96 और तीसरे राउंड में 98 अंक हासिल किए। आखिरी तीन सीरीज में उन्होंने 96, 96 और 98 अंक बनाए और कुल 579 अंक के साथ टॉप-8 में रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।

वहीं, भारत की ईशा सिंह 572-12x के स्कोर के साथ 15वें स्थान पर रहीं। उन्होंने छह सीरीज में 94, 93, 95, 97, 97 और 96 अंक बनाए। सुरुचि सिंह 568-12x के साथ 26वें स्थान पर रहीं और फाइनल में जगह नहीं बना सकीं।

टीम इवेंट में चौथे स्थान पर रहा भारत

इससे पहले महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत पदक से चूक गया। ईशा सिंह, मनु भाकर और सुरुचि सिंह की भारतीय टीम 1719-44x के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रही। भारत और कांस्य पदक जीतने वाले वियतनाम के स्कोर बराबर थे, लेकिन वियतनाम ने 46 इनर-10 के साथ कांस्य पदक जीता। भारत के खाते में 44 इनर-10 थे।

अब मनु भाकर के पास व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक जीतने का मौका है। हांगझोऊ एशियन गेम्स में वह व्यक्तिगत पदक नहीं जीत सकी थीं, लेकिन महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम के साथ उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। उस टीम में रिदम सांगवान और ईशा सिंह भी शामिल थीं।

Manu Bhaker Qualifies For 10m Air Pistol Final
Asian Games 2026: 23 सितंबर को होने वाले भारत के मुकाबले, खिलाड़ियों की सूची और समय

शूटिंग में भारत के कई पदक

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शूटिंग में अपना पहला पदक महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में जीता था। एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदरसा विनोद की टीम ने रजत पदक जीता। एलावेनिल ने इसी स्पर्धा के व्यक्तिगत इवेंट में भी रजत पदक हासिल किया।

इसके बाद हिमांशु ढिल्लों और रुंद्रक्ष पाटिल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। दोनों ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी क्रमशः रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com