तिलक वर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
खेल

IPL 2027 में इन चार टीमों के बदल जाएंगे कप्तान, इस क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी, तिलक वर्मा को मिलेगी MI की कमान!

IPL 2027 Captaincy Changes: पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दावा किया है कि आईपीएल के अगले सीजन में मुंबई इंडियंस और सीएसके समेत चार बड़ी टीमें अपने कप्तानों को बदल सकती हैं।

अक्षय साहू

Tilak Varma New MI Captain in IPL 2027: आईपीएल 2026 के लीग स्टेज का अंत हो चुका है और टूर्नामेंट अब प्लेऑफ की ओर बढ़ चला है। इस सीजन में कई बड़ी टीमों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) जैसी पूर्व चैंपियन टीमें शामिल हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने उन 4 टीमों के नाम बताए हैं, जो अगले सीजन अपने कप्तान को बदल सकती हैं। 

आकाश ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर एक शेयर किए गए वीडियो में कहा कि अगले सीजन में कम से कम चार टीमें ऐसी हैं जो अगले सीजन में नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरती नजर आ सकती है। आकाश ने इसके साथ ही उन खिलाड़ियों की भी चर्चा की जो इन टीमों के नए कप्तान  बन सकते हैं।

हार्दिक पांड्या से छिन जाएगी कप्तानी

आकाश चोपड़ा के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अगले सीजन में अपना कप्तान को बदल सकती है। उन्होंने कहा कि, हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई पिछले तीन सीजन में से 2 बार प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि हार्दिक भले ही टीम में बने रहें, लेकिन अगले सीजन एमआई नए कप्तान के साथ उतर सकती है। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि MI का नया कप्तान कौन होगा, लेकिन जानकार मानते हैं कि भविष्य को देखते हुए तिलक वर्मा को ये जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। तिलक अभी सिर्फ 23 साल के हैं और वो लंबे समय तक टीम के लिए खेल सकते हैं।

ऋषभ पंत को भी छोड़नी पड़ेगी कप्तानी

आकाश ने कहा कि मुंबई इंडियंस की तरह ही लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) भी ऋषभ पंत से कप्तानी लेकर किसी दूसरे खिलाड़ी को सौंप सकती है। उन्होंने कहा कि पंत की अगुवाई में टीम लगातार दूसरे सीजन प्लेऑफ का टिकट कटाने में नाकाम रही है। आकाश के अनुसार, कप्तानी का दबाव पंत की बल्लेबाजी पर भी साफतौर पर नजर आया है।

KKR के लिए निराशाजनक रहा सीजन

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अगले सीजन अजिंक्य रहाणे की जगह पर नए खिलाड़ी को कप्तानी की जिम्मेदारी दे सकती है। रहाणे की कप्तानी में केकेआर इस सीजन 14 मुकाबलों में से सिर्फ 6 में ही जीत दर्ज कर सकी और प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही।

संजू सैमसन को मिलेगी CSK की कमान

आकाश चोपड़ा के मुताबिक, आईपीएल 2026 में संघर्ष करती नजर आई चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भी अगले सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ की जगह पर संजू सैमसन को कप्तानी सौंपने के बारे में सोच सकती है। सीएसके इस सीजन भी प्लेऑफ का टिकट हासिल करने में नाकाम रही। टीम 14 मुकाबलों में से सिर्फ 6 में ही जीत दर्ज कर सकी। संजू सैमसन के पास कप्तानी का अनुभव मौजूद है और वह बेहतर कप्तान साबित हो सकते हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां