Satyajit Ray Lifetime Oscar( Source: Social Media ) 
नवभारत विशेष

30 मार्च इतिहास: भारतीय सिनेमा का ऐतिहासिक दिन, सत्यजीत राय को मिला 'ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनरेरी अवार्ड'

Satyajit Ray Oscar: 30 मार्च 1992 को महान फिल्मकार सत्यजीत राय को ऑस्कर लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान मिला। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास का गौरवशाली क्षण माना जाता है।

अंकिता पटेल

Satyajit Ray Lifetime Oscar: भारतीय सिनेमा के इतिहास में 30 मार्च का दिन किसी मील के पत्थर से कम नहीं है, जब ऑस्कर में एक भारतीय फिल्मकार का नाम एक प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए पुकारा गया। वह 30 मार्च 1992 का दिन था, जब भारतीय सिनेमा के युगपुरूष सत्यजीत राय को 'ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट' मानद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

देश के सिनेमा के इतिहास में सत्यजीत राय का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। उन्हें 1992 में कला के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वर्ष 1984 में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया। कुल 37 फिल्में बनाने वाले सत्यजीत राय की यादगार फिल्मों में पाथेर पांचाली, अपराजितो, अपूर संसार और चारूलता आदि का नाम लिया जा सकता है।

देश-दुनिया के इतिहास में 30 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1858 :फिलाडेल्फिया के हाइमन एल. लिपमैन ने रबड़ लगे पेंसिल का पेटेंट कराया।

1867 : अमेरिका ने रूस से अलास्का को 7,200,000 डॉलर में खरीदने का सौदा किया।

1919 : महात्मा गांधी ने 'रॉलट एक्ट' का विरोध करने की घोषणा की।

1949 : राजस्थान राज्य की स्थापना। जयपुर को राजधानी बनाया गया। आजादी के पहले राजस्थान को राजपूताना के नाम से जाना जाता था।

1981 : अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर एक बंदूकधारी ने वॉशिंगटन में गोली चलाई। घटना में 70 वर्षीय रीगन गंभीर रूप से घायल हुए।

1992 : फिल्मकार सत्यजीत राय को 'ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनरेरी' पुरस्कार से नवाजा गया।

1997 : कांग्रेस ने 10 महीने पुरानी एचडी देवेगौड़ा सरकार से कमजोर नेतृत्व का हवाला देते हुए समर्थन वापस ले लिया, जिसके बाद एक साल में तीसरी बार सरकार बदली।

2010 : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में सह आरोपी आतंकवादी परमजीत सिंह भौंरा को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई।

2023 : महाराज चार्ल्स तृतीय ने जर्मन संसद को संबोधित किया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा