नवभारत पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-नवभारत) 
नवभारत विशेष

नवभारत-नवराष्ट्र CM संवाद: दशकों तक जनसेवा का संकल्प, राज्य के विकास में 'नवभारत' का ऐतिहासिक योगदान

Navbharat Event: नवभारत-नवराष्ट्र के नागपुर स्थित मुख्यालय में शीतकालीन सत्र के दौरान नागपुर पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री समेत मंत्री, विधायक और अधिकारी 'नवभारत-नवराष्ट्र के स्नेह भोज' में शामिल हुए।

प्रिया जैस

Navbharat-Navarashtra Sneh Bhoj: नवभारत-नवराष्ट्र के नागपुर स्थित मुख्यालय परिसर में बुधवार की शाम अविस्मरणीय रही। महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के लिए विंटर कैपिटल पहुंचे मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी 'नवभारत-नवराष्ट्र के स्नेह भोज' में शामिल हुए। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस सहित कैबिनेट के अधिकांश वरिष्ठ मंत्रियों ने इसमें हिस्सा लिया।

नवभारत-नवराष्ट्र के एडिटर इन चीफ निमिष माहेश्वरी ने मुख्यमंत्री फडणवीस की अगवानी की। अत्यंत पारिवारिक और सादगीपूर्ण माहौल में हुए इस आयोजन में नवभारत-नवराष्ट्र के मैनेजिंग डायरेक्टर वैभव माहेश्वरी, डायरेक्टर राघव माहेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित थे।

विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोहें, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, जल संपदा मंत्री गिरीश महाजन, मंगलप्रभात लोढ़ा, मुंबई बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अमित साटम के अलावा प्रमुख विपक्षी नेताओं में कांग्रेस नेता नाना पटोले, विजय वडेट्टीवार, सतेज उर्फ बंटी पाटिल, शिवसेना उद्धव गुट के नेता अनिल परब, वरुण सरदेसाई, सुनील प्रभु, भास्कर जाधव, राकां के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल, पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख, पूर्व मंत्री सुनील केदार, विधायक परिणय फुके, प्रसाद लाड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

वरिष्ठ अधिकारियों में राजस्व विभाग के एसीएस विकास खरगे, एमएमआरडीए के आयुक्त डॉ. संजय मुखर्जी, आईएफएस नरेश झुरमुरे, आईएएस रुबल अग्रवाल, महारेल के मुखिया राजेश जायसवाल की भी उपस्थिति रही। सोलर एक्सप्लोसिव के चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल, हल्दीराम समूह के सुशील अग्रवाल, विको ग्रुप के देवेश पेंढारकर सहित महाराष्ट्र के प्रमुख उद्योगपति भी इस शानदार संध्या का हिस्सा बने।

महाराष्ट्र की महासमृद्धि में नवभारत का ऐतिहासिक योगदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र की महासमृद्धि में 'नवभारत' का ऐतिहासिक योगदान है। महाराष्ट्र को महाशक्ति बनाने में नवभारत-नवराष्ट्र भविष्य में भी इसी तरह निष्पक्ष और जनचेतना के अपने अभियान को आगे बढ़ाते रहेंगे, अपने पाठकों के साथ बुलंद इरादों के साथ खड़ा रहने वाला 'नवभारत' हमेशा से जनहित के मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते आया है। समारोह में मौजूद अतिथियों ने भी 'नवभारत के सफर की सराहना की और भविष्य की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान