3 दिसंबर का इतिहास (सौ.डिजाइन फोटो) 
नवभारत विशेष

3 दिसंबर का इतिहास: भोपाल में यूनियन कार्बाइड संयंत्र से जहरीली गैस के रिसाव ने ढाया कहर

Historical Events of 3 December: तीन दिसंबर 1984 को भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस का रिसाव हुआ। हादसे में हजारों लोगों की मौत हुई, जबकि घायल होने वालों की तादाद है।

दीपिका पाल

3 December Ko Kya Hai: इतिहास में दर्ज हर तारीख की तरह तीन दिसंबर के खाते में भी कुछ अच्छी-बुरी घटनाएं दर्ज हैं, लेकिन इस दिन एक ऐसी घटना भी हुई, जो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लोगों को सदियों तक सालने वाला दर्द दे गई। तीन दिसंबर 1984 को भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस का रिसाव हुआ। हादसे में हजारों लोगों की मौत हुई, जबकि घायल होने वालों की तादाद भी हजारों में थी। इसके साथ ही इस हादसे से अजन्मे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य पर भी सवालिया निशान लग गया।

देश दुनिया के इतिहास में तीन दिसंबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

  • 1790 : लार्ड कार्नवालिस ने मुर्शीदाबाद के नवाब से फौजदारी न्याय प्रशासन का अधिकार छीन लिया और सदर निजामत अदालत कलकत्ता ले गए।
  • 1829 : वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
  • 1882 : आधुनिक भारतीय चित्रकला के प्रणेताओं में से एक नन्दलाल बोस का जन्म।
  • 1884 : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ। राजेंद्र प्रसाद का जन्म।
  • 1889 : खुदीराम बोस का जन्म। भारत माता के इस सपूत ने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहूति दी।
  • 1920 : तुर्की और आर्मेनिया शांति समझौते पर सहमत हुए।
  • 1937 : भारतीय भाषाविद् बिनोद बिहारी वर्मा का जन्म।
  • 1959 : साइप्रस में आपातकाल समाप्त।
  • 1971 : भारत और पाकिस्तान में युद्ध छिड़ा और राष्ट्रपति ने देश में आपातकाल की घोषणा की। युद्ध की परिणति बांग्लादेश के उदय में हुई।
  • 1979 : हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का निधन।
  • 1979 : ईरान ने इस्लामी संविधान अपनाया।
  • 1982 : भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का जन्म।
  • 1984 : भोपाल में यूनियन कार्बाइड के कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस के रिसाव से हजारों लोगों की मौत और उससे कई गुना ज्यादा लेाग बीमार। इसे दुनिया की सबसे भीषण औद्योगिक त्रासदी में गिना जाता है।
  • 2011: अभिनेता देव आनंद का निधन।
  • 2012: फिलीपीन में ‘बोफा'तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।

भाषा एजेंसी के द्वारा

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट