डिजाइन फोटो सोर्स- नवभारत निशानेबाज
नवभारत विशेष

Navbharat Nishanebaaz: दुनिया में कौन पैदा हुआ कब, समझ लो जेन जी का मतलब

Gen Z Satire: Navbharat Nishanebaaz व्यंग्य के जरिए जानिए आखिर क्या है बेखौफ जेन जी (Gen Z) का जलवा, उनके नए तेवर, सोशल मीडिया प्रभाव और ग्रेटेस्ट से लेकर जेन अल्फा तक की पीढ़ियों का दिलचस्प वर्गीकरण!

अनन्या तिवारी

Gen Z Social Media Influence: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, हमें ठीक से समझाइए कि जेन जी का मतलब क्या होता है? इस शब्द का अर्थ सामान्य जनता कैसे समझे?'

हमने कहा, 'समझ का निरंतर विस्तार करना पड़ता है। जेन जी का अर्थ है, वह पीढ़ी जो 1997 से 2012 के बीच पैदा हुई। अमेरिकन इंग्लिश में अंग्रेजी के 2 अक्षर को 'जी' कहा जाता है, इसलिए जेन जी शब्द चल पड़ा है।'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, इतनी लंबी बात करने की क्या जरूरत है? सीधे कहिए न कि यह आजकल के छोकरे-छोकरियों की पीढ़ी है। इसे मराठी में पोट्टे-पाट्टे कह सकते हैं।'

हमने कहा, 'यही पीढ़ी हमारे भारत का उज्ज्वल भविष्य है। सोशल मीडिया इसका औजार है। जेन जी की भाषा अलग है। यह पीढ़ी बेखौफ है। जेन जी कभी किसी के सामने झुककर हांजी हांजी नहीं करती। उसके अपने स्वतंत्र विचार हैं। इस समय सारे भारत में जेन जी का जलवा है।'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, यह नई उमर की नई फसल है। उमर शब्द से हमें फिल्मी गीत याद आ रहे हैं जैसे कि- तुम्हें और क्या दूं मैं दिल के सिवाय, तुमको हमारी उमर लग जाए! बाली उमरिया भजन करूं कैसे! मेरी उमर के नौजवानो, दिल ना लगाना ओ दिवानो! घूंघट नहीं खोलूंगी सैंया तोरे आगे, उमर मोरी बाली शरम मोहे लागे!'

हमने कहा, 'उमर किसी व्यक्ति का नाम भी होता है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हैं। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर उनसे मिलने श्रीनगर गए। गोर ने बयान दिया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है। यह बयान सुनकर पाकिस्तान तिलमिला गया।'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, उम्र को लेकर शायरी भी है। अंतिम मुगल बादशाह बहादुरशाह जफर ने कहा था- उम्र-ए-दराज मांग के लाए थे चार दिन, दो आरजू में कट गए, दो इंतजार में! अब आप हमें उम्र के हिसाब से पीढ़ियों या जनरेशन के नाम बताइए।'

हमने कहा, 'ध्यान से सुनिए, 1928 से पहले जन्म लेने वालों को ग्रेटेस्ट जनरेशन कहते हैं। 99 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी इसी पीढ़ी के हैं। साइलेंट जनरेशन का जन्म 1928 से 1945 के बीच हुआ। 1946 से 1964 के बीच पैदा होने वाली पीढ़ी बेबी बूमर्स कहलाती है। जेन एक्स वह हैं जिनका जन्म 1965 से 1980 के बीच हुआ था। मिलेनियल्स या जेन वाय उन्हें कहते हैं जो 1981 से 1996 के बीच पैदा हुए। जेन अल्फा वह हैं, जो 2010 से 2024 के बीच जन्में। इसके बाद पैदा होने वाले जेन बीटा कहलाएंगे।'

MSEDCL ने राष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन में जीते 7 पुरस्कार, फ्यूचरिस्टिक डिस्कॉम श्रेणी में भी मिला पहला स्थान

Delhi Protest Live: दिपके के तिरंगा यात्रा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

RSS विजयादशमी उत्सव: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और इजरायली राजनयिक होंगे मुख्य अतिथि, कांग्रेस ने कसा तंज

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का पहला चरण फाइनल, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट

October Bank Holiday: 17 से 21 अक्टूबर तक बैंक बंद, जानें किन राज्यों में रहेंगी छुट्टियां? देखें पूरी लिस्ट