शाहरुख खान जन्मदिन फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
नवभारत विशेष

2 नवंबर का इतिहास: रोमांस किंग शाहरुख खान का जन्मदिन आज, जानें उनका फिल्मी सफर

Shah Rukh Khan Birthday: 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में जन्मे शाहरुख खान ने टीवी से करियर शुरू कर बॉलीवुड में खास पहचान बनाई। तीन दशक से अधिक समय से वे हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय सितारों में शामिल हैं।

अंकिता पटेल

Highlights

  • बॉलीवुड के 'रोमांस किंग' शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ था।

  • टीवी धारावाहिकों से पहचान बनाने के बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया।

  • फिल्म 'दीवाना' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया।

  • तीन दशक से अधिक समय से शाहरुख हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेताओं में शामिल हैं।

Shah Rukh Khan Life and Film Career: साल के 11वें महीने का दूसरा दिन इतिहास में बॉलीवुड के 'रोमांस किंग' माने जाने वाले शाहरुख खान के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। दो नवंबर 1965 को दिल्ली में जन्मे शाहरुख ने टेलीविजन पर धारावाहिकों के जरिए अपनी पहचान बनाने के बाद फिल्मों का रुख किया और रूपहले पर्दे पर ''दीवाना'' उनकी पहली फिल्म थी। शाहरुख खान तीन दशक से भी अधिक समय से हिन्दी सिनेमा के हरदिलअजीज अभिनेताओं में शुमार हैं।

देश-दुनिया के इतिहास में दो नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1833: समाज सुधारक और होम्‍योपैथी को बढ़ावा देने वाले महेंद्रलाल सरकार का जन्‍म।

1834: भारतीय मजदूरों को लेकर एटलस नाम का जहाज मॉरिशस पहुंचा। इस दिन को मॉरिशस में अप्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1917 : ब्रिटेन ने बालफॉर घोषणापत्र जारी किया। इसके जरिए फलस्तीन में यहूदियों के लिए एक गृह प्रदेश बसाने की सहमति दी गई।

1936 : ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने आधिकारिक तौर पर अपना पहला टेलीविजन चैनल शुरू किया, जो दुनिया की पहली नियमित टेलीविजन सेवा थी।

1949 : हॉलैंड और इंडोनेशिया ने हेग समझौते पर हस्ताक्षर किए, ताकि इंडोनेशिया की आजादी की घोषणा करने को लेकर पैदा हुए विवाद को समाप्त किया जा सके।

1950 : लेखक जॉर्ज बर्नाड शॉ का 94 वर्ष की आयु में निधन। आज ही के दिन भारत में बनाया गया था वाष्प इंजन। यह चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया था।

1976: जिमी कार्टर अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति बने। उन्हें 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1965 : अभिनेता शाहरुख खान का जन्मदिन।

1986: बेरूत में मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा बंधक बनाए गए अमेरिकी नागरिक डेविड जैकबसन को सत्रह माह बाद रिहा किया गया।

2020: काबुल विश्वविद्यालय पर बंदूकधारियों के हमले में 25 लोग हताहत हुए।

2020: प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड की भारतीय मूल की पहली मंत्री बनीं।

2024: केमी बेडेनॉच ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी का नेतृत्व संभालने वाली पहली अश्वेत महिला बनीं।

(इजेंसी इनपुट के साथ)

Delhi Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली; देशभर से जुटे विपक्षी नेता, CEC का इस्तीफा रहा मुद्दा

रामलीला मैदान रैली में 1 KM लंबी वोटर लिस्ट लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें VIDEO

स्कूल में छात्रा पर आरी से हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस के साथ मुठभेड़ में लगी 6 गोली; देखें VIDEO

समालखा: 79वें निरंकारी संत समागम के बाद 126 जोड़ों का विवाह, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया आशीर्वाद

न्याय के लिए दिल्ली आने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, CJI सूर्यकांत ने क्यों कही यह बात?