अरिजीत सिंह के परफेक्शन के चलते रुका शाहरुख खान की 'किंग' का गाना, ASK SRK में अभिनेता ने किया खुलासा

King Song: किंग के गाने का इंतजार कर रहे फैंस को शाहरुख खान ने अपडेट दिया। ASK SRK सेशन में उन्होंने कहा कि गाना रिलीज करने में इसलिए देरी हो रही है क्योंकि अरिजीत सिंह अभी उसे फिनिशिंग टच दे रहे हैं।
Shah Rukh Khan and Arijit Singh
शाहरुख खान और अरिजीत सिंह(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shah Rukh Khan King: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। फिल्म के टीजर में अभिनेता का एक्शन अवतार पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच चुका है। अब फैंस फिल्म के गानों का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक फैन ने शाहरुख खान से ‘किंग’ का एक गाना रिलीज करने की रिक्वेस्ट की, जिस पर अभिनेता ने मजेदार जवाब दिया। उन्होंने बताया कि गाने पर अभी अरिजीत सिंह काम कर रहे हैं।

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना चर्चित ASK SRK सेशन किया। इस दौरान फैंस ने उनसे फिल्म और उनके काम से जुड़े कई सवाल पूछे। इसी दौरान एक यूजर ने शाहरुख से 'किंग' का गाना रिलीज करने की मांग कर दी। फैन के सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा कि वह गाना रिलीज कर देते, लेकिन अभी अरिजीत सिंह को उसमें फिनिशिंग टच देना है। अभिनेता ने बताया कि अरिजीत हर काम में परफेक्शन चाहते हैं, इसलिए उन्हें थोड़ा समय लगता है।

किंग में सुनाई देगी अरिजीत की आवाज

शाहरुख के इस जवाब से इतना तो साफ हो गया है कि ‘किंग’ में अरिजीत सिंह का गाना सुनने को मिलेगा। हालांकि, गाना कब रिलीज होगा, इसकी आधिकारिक तारीख अभी सामने नहीं आई है। शाहरुख की बात के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। खास बात यह है कि अरिजीत सिंह ने इसी साल प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था। हालांकि उन्होंने साफ किया था कि पहले से कमिट किए गए प्रोजेक्ट्स के गाने आगे रिलीज होते रहेंगे।

Shah Rukh Khan and Arijit Singh
सलमान खान ने शेयर किया 'द रिवोल्यूशनरीज' का ट्रेलर, भुवन बाम ने बोले- उनका सपोर्ट हमेशा याद रहेगा

तीन साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे शाहरुख खान

'किंग' शाहरुख खान के फैंस के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इस फिल्म के जरिए अभिनेता करीब तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उन्हें आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई ‘डंकी’ में देखा गया था। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस एक्शन फिल्म में शाहरुख के साथ सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर समेत कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com