बप्पा को विदा करते वक्त जरूर करें ये चीजों का दान (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

श्रीगणेश जी के विसर्जन के समय जरूर करें इन वस्तुओं का दान, घर में आएगी खुशहाली!

Ganesh Utsav:अगर आप बप्पा की विदाई के बाद कुछ खास चीजों का दान करते हैं, तो इससे गणपति जी की कृपा पूरे साल आपके परिवार पर बनी रहती है। जानिए अनंत चतुर्दशी के दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता है।

सीमा कुमारी

Ganesh Visarjan 2025: 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन का वक्त आ गया हैं।अब कुछ दिनों में गणपति बप्पा की विदाई हो जाएगी। गणपति उत्सव का समापन 6 सितंबर 2025, शनिवार को होगा। इसी दिन अनंत चतुर्दशी मनाई जाएगी, जिसे गणेश विसर्जन का सबसे प्रमुख दिन माना जाता है। यही वह दिन है जब भक्त गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ बप्पा को धूमधाम से विदाई देंगे और अगले वर्ष फिर आने का आह्वान करेंगे।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आप बप्पा की विदाई के बाद कुछ खास चीजों का दान करते हैं, तो इससे गणपति जी की कृपा पूरे साल आपके परिवार पर बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अनंत चतुर्दशी के दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

बप्पा को विदा करते वक्त जरूर करें ये चीजों का दान:

करें अन्न और वस्त्र का दान

ज्योतिषयों के अनुसार, गणेश विसर्जन के बाद अन्न और वस्त्र का दान करना बहुत ही पुण्य का काम माना जाता है। आप किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को अनाज, जैसे चावल या दाल, और नए कपड़े दान कर सकते हैं। ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

करें मोदक और मिठाई का दान

कहते है बप्पा को विदा करते वक्त मोदक और मिठाई का दान करना भी बेहद शुभ होता है। मोदक भगवान गणेश का पसंदीदा पकवान है। आप मंदिर में या गरीबों में मोदक और मिठाई बांट सकते है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से आपको भगवान गणेश का विशेष आशीर्वाद मिलता है और आपकी मनोकामनाएं पूरी होती है।

करें नारियल का दान

बप्पा को विदा करते वक्त मोदक और मिठाई के अलावा, नारियल का दान करना भी बड़ा शुभ होता है। जैसा कि आप जानते है कि नारियल को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है और इसे शुभ कामों में इस्तेमाल किया जाता है। कहा जाता है कि, बप्पा की विदाई के बाद नारियल का दान करना बहुत फलदायी होता है। आप नारियल को किसी बहती नदी में प्रवाहित कर सकते हैं या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दे सकते है। ऐसा करने से आपके जीवन से नकारात्मकता को दूर करने में मदद करता है।

करें गुड़ का दान

बप्पा की विदाई के बाद नारियल के साथ गुड़ का दान करना भी बड़ा शुभ है। गुड़ को बहुत शुभ माना जाता है और इसे भगवान गणेश का प्रिय भोग भी माना जाता है। अनंत चतुर्दशी के दिन गुड़ का दान करने से आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती है। आप किसी मंदिर में या किसी गरीब को गुड़ का दान कर सकते है। मान्यता है कि इससे जीवन में मिठास और खुशहाली आती है।

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट