लोहड़ी-2025 
धर्म

साल 2025 की लोहड़ी कब, जानिए सही तारीख़ और इस त्योहार का महत्व

लोहड़ी का पर्व सिखों और पंजाबियों के प्रमुख त्योहार में से एक है। यह पर्व हर साल मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, साल 2025 में लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा।

सीमा कुमारी

Lohri 2024 : लोहड़ी का पर्व सिखों और पंजाबियों के प्रमुख त्योहार में से एक है। यह पर्व हर साल मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, साल 2025 में लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। आपको बता दें कि, लोहड़ी के पर्व को मुख्य रूप से नई फसल आने की खुशी में मनाया जाता है। इसके साथ ही लोहड़ी के दिन से सर्दियों का मौसम खत्म होने लगता है। आइए जानते हैं, साल 2025 में लोहड़ी का पर्व कब मनाया जाएगा और इसके महत्व के बारे में।

कब है लोहड़ी पर्व

पंचांग के अनुसार साल 2025 में लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। साल 2024 में लोहड़ी का संक्राति क्षण 14 जनवरी 2025 को सुबह 09 बजकर 03 मिनट पर होगा। ऐसे में मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा।

ऐसे करें लोहड़ी की पूजा

लोहड़ी के दिन लोग सुबह उठकर स्नान करके साफ वस्त्र या नये वस्त्र धारण करें।

इसके बाद सुबह में सूर्य देवता को जल अर्पित करें और लोहड़ी देवता को याद करें।

इस दिन शाम के समय में सूखी लकड़ी और सूखे उपले जलाए जाते हैं।

लोहड़ी की आग में मूंगफली, रेबड़ी और गजक अर्पित करें।

इसके बाद इस पवित्र अग्नि की 7 बार परिक्रमा करना चाहिए।

उसके बाद उस आग के आस- पास नाचना गाना चाहिए।

लोहड़ी का महत्व

लोहड़ी का भारत में बहुत महत्व है। ये पर्व पंजाब में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर्व का धार्मिक और सांस्कृतिक दोनों ही महत्व है। पंजाब में ये पर्व फसल कटाई के दौरान मनाया जाता है। इसके साथ ही आने वाले अच्छे फसल के लिए भगवान से कामना की जाती है। लोहड़ी का त्योहार शरद ऋतु के समापन का प्रतीक माना जाता है। इसके बाद से इसके बाद से ही रातें छोटी होने लगती है और दिन बड़े होने लगते हैं। लोहड़ी के दिन सूर्य देवता को रबी की फसल को आग में अर्पित करके सूर्य देवता को आभार प्रकट किया जाता है।

Siddiq Ahmed Death: असम के पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद का निधन, 63 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

BRICS समिट पर ग्लोबल मीडिया की नजर, PM मोदी की कूटनीति की चर्चा, कहा- मुश्किल समय में भारत की सफल अध्यक्षता

भारतीय युवाओं को Gen-Z कहना गलत, BJP नेता माधवी लता ने बताई वजह, CM योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान