-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- These Tips Will Add New Sweetness To Your Married Life Which Is Becoming Monotonous
ये नुस्खे नीरस हो रहे वैवाहिक जीवन में भर देंगे नई मिठास, आज़मा कर देख लें
- Written By: सीमा कुमारी
भागमभाग भरी जिंदगी और पार्टनर की व्यस्तता कई बार शादीशुदा लाइफ को बोरिंग बना देती है। फिर इसको संभालने की कोशिश न हो तो इसमें से प्यार भी कम होने लगता है, जिससे कई बार हालात शादी टूटने तक पहुंच जाते हैं। लेकिन, इससे बचने के लिए हम ऐसे लोगों को शादीशुदा जिंदगी के ऐसे 5 टिप्स बता रहे हैं, जो आपकी मैरिड लाइफ को प्यार और खुशियों से भर देंगी।

ये नुस्खे नीरस हो रहे वैवाहिक जीवन में भर देंगे नई मिठास,
Happy Married Life: शादी एक ऐसा बंधन है जो दो लोगों को जीवन भर के लिए जोड़ता है। यह एक ऐसा सफर है जिसमें कई मोड़ और मुकाम आते हैं। कई बार, भागमभाग भरी जिंदगी और पार्टनर की व्यस्तता शादीशुदा लाइफ को बोरिंग बना देती है। फिर इसको संभालने की कोशिश न हो तो इसमें से प्यार भी कम होने लगता है, जिससे कई बार हालात शादी टूटने तक पहुंच जाते हैं।
लेकिन, इससे बचने के लिए हम ऐसे लोगों को शादीशुदा जिंदगी के ऐसे 5 टिप्स बता रहे हैं, जो आपकी मैरिड लाइफ को प्यार और खुशियों से भर देंगी। आइए जानते हैं वो पांच बातें।
इसे भी पढ़ें-उत्पन्ना एकादशी क्या है, क्या है इस पूजा की महिमा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
समझदारी रखें
एक्सपर्ट्स के अनुसार, शादी के बाद हर व्यक्ति की आदतें और पसंद-नापसंद अलग होती हैं। इसीलिए, सहनशीलता और समझदारी दिखाना जरूरी है। अगर कभी कोई बात आपको परेशान करे, तो शांत रहें और सोचें कि क्या यह छोटी सी बात रिश्ते को प्रभावित करने लायक है। कभी-कभी कुछ बातों को नजरअंदाज करने से आपका रिश्ता और भी बेहतर हो सकता है।
आपसी सम्मान बनाए रखें
जानकारों का मानना है कि, एक सफल शादीशुदा जिंदगी का आधार आपसी सम्मान होता है। यदि आप अपने पार्टनर को सम्मान देंगे, तो वह भी आपको उसी तरह सम्मान देगा। रिश्ते में बराबरी और समझ बनाए रखें। कभी भी एक-दूसरे को नीचा या कमजोर महसूस न कराएं। इस सम्मान से रिश्ते में विश्वास और प्यार हमेशा बना रहता है।
बातचीत न हो बंद
किसी भी रिश्ते की जान होती है – बातचीत। जब हम अपने साथी से खुलकर बात नहीं करते, अपनी भावनाएं साझा नहीं करते, तो धीरे-धीरे हमारे बीच एक खाई बन जाती है। इस खाई को पाटना बहुत मुश्किल हो सकता है। इसलिए, खुलकर बातचीत करना बहुत जरूरी है। यह हमारे रिश्ते को मजबूत बनाता है।
माफ करना सीखें
गलतियां तो हर किसी से होती हैं, और शादीशुदा जिंदगी में भी ये स्वाभाविक हैं। यदि आपकी तरफ से या आपके पार्टनर की तरफ से कोई गलती हो जाए, तो उसे माफ करना सीखें। माफी से दोनों पार्टनर्स का दिल हल्का होता है और रिश्ता मजबूत होता है। गुस्से और घृणा से कोई फायदा नहीं होता, लेकिन माफी से रिश्ते में मिठास और प्यार आता है।
इसे भी पढ़ें –आंखें बिल्कुल न रगड़ें, जानिए क्या हो सकते हैं नुकसान, इलाज से सावधानी भली
वक्त देना है जरूरी
शादी के बाद जिंदगी में जिम्मेदारियां तो बढ़ती हैं, लेकिन प्यार और साथ का रिश्ता और भी मजबूत बनता है। घर और ऑफिस के बीच फंसे रहने के बजाय, अपने जीवनसाथी के लिए समय निकालना बेहद जरूरी है। रोजाना कुछ पल साथ बिताने से आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। चाहे वो साथ खाना खाना हो, कोई शो देखना हो या बस बातें करना हो, ये छोटे-छोटे पल आपके रिश्ते की नींव मजबूत करेंगे।
These tips will add new sweetness to your married life which is becoming monotonous
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM










