कार्तिक पूर्णिमा में क्या नहीं करना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

कार्तिक पूर्णिमा के दिन बिल्कुल न करें ये 5 काम, होगा बड़ा अशुभ!

Purnima Vrat November 2025: कार्तिक पूर्णिमा हिंदू धर्म के सबसे शुभ दिनों में से एक है। जो कल बुधवार, 5 नवंबर 2025 को मनाई जा रही है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन कुछ काम को करने की मनाही होती है।

सीमा कुमारी

Kartik Purnima 2025 Date and Time: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को सबसे शुभ माना गया है। क्योंकि कार्तिक पूर्णिमा को साल की सबसे पवित्र पूर्णिमा कहा जाता है। मान्यतानुसार इस दिन स्वर्ग से देवतागण धरतीलोक पर दिवाली मनाने आते है। साथ ही इसी पावन तिथि पर गुरु नानक देव जी की जयंती भी मनाई जाती है। इसलिए धार्मिक एवं आध्यात्मिक रूप से कार्तिक पूर्णिमा का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।

हिन्दू मान्यता के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा को देशभर में बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाया जाता है। इस साल पावन तिथि बुधवार 5 नवंबर को मनाई जा रही है। कार्तिक पूर्णिमा को आध्यात्मिक जागृति, श्रद्धा, भक्ति और कृतज्ञता का अवसर भी माना जाता है। इसलिए इस दिन कुछ 5 काम करने से बचना चाहिए। ऐसे में आइए जानते है इस दिन क्या नहीं करना चाहिए।

कार्तिक पूर्णिमा में क्या नहीं करना चाहिए:

तामसिक भोजन से दूर रहें

हिंदू मान्यता के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र दिन पर भक्त व्रत रखते हैं। यदि आप व्रत नहीं भी रखें तब भी इस दिन तामसिक भोजन जैसे मांस, मछली, अंडा, लहसुन और प्याज से दूरी बनाएं क्योंकि ये ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिससे आध्यात्मिक शुद्धता भंग होती है।

ये चीज न दें

कहा जाता है कि, कार्तिक पूर्णिमा का दिन सबसे शुभ दिनों में से एक है। इस दिन दिन का संबंध चंद्रमा से होता है इसलिए इस दिन किसी को भी दूध, चांदी या फिर सफेद वस्तुओं का दान नहीं करें। शास्त्रों के अनुसार, ऐसा करने से इससे चंद्र दोष लगता है।

तुलसी न तोड़ें

कहते है कार्तिक पूर्णिमा पर तुलसी के पत्तों को भी तोड़ने से बचना चाहिए। हिंदू धर्म में तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन पर तुलसी पत्ते तोड़ने से तुलसा का अनादर होता है मां लक्ष्मी नाराज होती हैं, जोकि दुर्भाग्य का कारण बन सकता है।

खाली हाथ किसी को न लौटाएं

कार्तिक पूर्णिमा के दिन आपके घर पर कोई जरूरतमंद, गरीब या बुजुर्ग व्यक्ति आए तो उसे द्वार के खाली हाथ न लौटाएं। आप अपने सामर्थ्य अनुसार उन्हें अन्न, फल, भोजन आदि का दान अवश्य करें।

घर पर अंधेरा न रखें

कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर पर अंधेरा न रखें। इस बात का ध्यान रखें घर के हर कमरे की लाइट जलती रहे।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त