वास्तु टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

क्या आप हर दिन धोते हैं कपड़े? कंगाली का है खतरा! जानिए क्या हैं मान्यताएं

Vastu Clothes Washing: अगर आप हर दिन कपड़े धोते हैं तो सावधान हो जाएं। मान्यताओं के अनुसार यह आदत घर की सकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर सकती है और आर्थिक परेशानी का कारण बन सकती है।

सीमा कुमारी

Astrology Tips For Washing Clothes:आमतौर पर लोग साफ-सफाई को स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि से जोड़कर देखते हैं और यह बिल्कुल सही भी है। जहां साफ-सफाई होती है, वहां माँ लक्ष्मी का वास माना जाता है लेकिन वास्तु शास्त्र और ज्योतिष दृष्टि से हर दिन कपड़े धोना वास्तु शास्त्र और ज्योतिष दृष्टि से शुभ नहीं होता? अनजाने में की गई यह गलती आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा को कम कर सकती है और आर्थिक तंगी यानी कंगाली का कारण बन सकती है।

ऐसे में आइए जानते हैं कि कपड़े धोने को लेकर शास्त्रों के क्या नियम हैं। और आपको अपनी कौन सी आदतें आज ही बदल लेनी चाहिए।

किस दिन कपड़े नहीं धोने चाहिए?

वास्तु के अनुसार, सप्ताह के कुछ विशेष दिनों में कपड़े धोना वर्जित माना गया है:

गुरुवार के दिन

वास्तु शास्त्र और ज्योतिष दृष्टि से गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव का होता है। बृहस्पति को सुख, संपत्ति और संतान का कारक माना जाता है। इस दिन कपड़े धोने या साबुन का प्रयोग करने से कुंडली में गुरु कमजोर होता है, जिससे आर्थिक उन्नति रुक जाती है। इसलिए इस दिन कपड़े धोने या साबुन का प्रयोग की मनाही होती है।

शनिवार के दिन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस प्रकार गुरुवार के दिन कपड़े धोने या साबुन का प्रयोग की मनाही होती है। ठीक उसी प्रकार शनिवार के दिन भी कपड़े धोने या साबुन का प्रयोग करने के लिए मना किया जाता है। शनि देव के दिन तेल या गंदगी की सफाई से जुड़े काम सावधानी से करने चाहिए। कई विद्वानों का मानना है कि इस दिन पुराने कपड़ों को धोना या पानी की बर्बादी करना शनि दोष को निमंत्रण दे सकता है।

मंगलवार के दिन

मंगलवार का दिन ऊर्जा और साहस का होता है। इस दिन कपड़े धोने से घर में कलह-क्लेश की स्थिति बन सकती है और घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

सुख-समृद्धि के लिए अपनाएं ये नियम

सुबह का समय:

हमेशा कोशिश करें कि कपड़े सूर्योदय के बाद और दोपहर से पहले धो लिए जाएं।

एकादशी और अमावस्या:

इन विशेष तिथियों पर कपड़े धोने से बचना चाहिए।

नमक का प्रयोग:

अगर आपको लगता है कि घर में तनाव है, तो कपड़े धोते समय पानी में चुटकी भर नमक डालना सकारात्मकता लाता है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी