घड़ी वास्तु टिप्स (Source. Pinterest) 
धर्म

Wall Clock: गलत दिशा में लगी घड़ी बना सकती है कंगाल और तरक्की में बनेगी बड़ी अड़चन! जानिए वास्तु के नियम

Wall Clock Vastu Tips: गलत दिशा में लगी घड़ी घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाकर आर्थिक तंगी और तरक्की में बाधा पैदा कर सकती है। वास्तु के अनुसार सही दिशा में घड़ी लगाने से सफलता के मार्ग खुलते हैं।

सीमा कुमारी

Wrong Clock Direction Effects: व्यक्ति के जीवन में वास्तु शास्त्र का बड़ा महत्व होता हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या कार्यालय में रखी हर वस्तु अपनी एक विशिष्ट ऊर्जा होती है, जो वहां रहने वाले लोगों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। इन्ही में से एक घड़ी भी ।

अक्सर लोग घर की किसी भी दीवार पर घड़ी टांग देते हैं, लेकिन वास्तु के नियमों की अनदेखी आपके करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। आइए वास्तु के अनुसार जानते हैं कि घर में घड़ी लगाने की सबसे शुभ दिशा कौन सी मानी जाती है।

किस दिशा में न लगाएं घड़ी

वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा की दीवार या टेबल पर घड़ी लगाने से घर के मुखिया के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसी तरह कभी भी दरवाजे के ऊपर घड़ी नहीं लगानी चाहिए. दरवाजे के ऊपर लगी घड़ी घर में मानसिक तनाव बढ़ा सकती है और घर में पैसों की तंगी भी ला सकती हैं।

इस रंग की घड़ी न लगाएं

वास्तु के अनुसार घर में बेहद डार्क रंग जैसे काला, नीला आदि रंग की घड़ियां लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसे रंग नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होते हैं। वास्तु के अनुसार सत्व ऊर्जा का प्रवाह पूर्व और उत्तर दिशा में अधिक होता है इसलिए घर में घड़ी हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में ही लगानी चाहिए। दीवार पर पेंडुलम वाली घड़ी लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है. ऐसी घड़ी घर में प्रेम, उन्नति और सद्भाव लाती है, जीवन की कठिनाइयां दूर होती है।

 घड़ी से जुड़े अन्य जरूरी वास्तु नियम

वास्तु- शास्त्र के अनुसार, बन्द खराब घड़ी (Wall Clock) को घर में नहीं रखना चाहिए, यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है। घड़ी का समय हमेशा सही होना चाहिए, पेंडुलम वाली घड़ी को शुभ माना जाता है,क्योंकि यह निरंतर गति और प्रगति का संकेत देती है।

क्यों खास है घड़ी का वास्तु में महत्व?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी समय और गति का प्रतीक होती है। यह घर में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को प्रभावित कर सकती है। अगर घड़ी सही दिशा में और सही स्थिति में हो, तो यह जीवन में तरक्की और संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। वहीं, गलत दिशा में लगी घड़ी से कामों में देरी, अवसरों का नुकसान और तनाव बढ़ सकता है।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न