सावन में कौन सा रंग पहने (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

सावन में ये 3 रंग के कपड़े माने जाते हैं अशुभ, इन शुभ रंगों के पहनिए वस्त्र

पूजा करते समय सावन महीने में किस रंग के कपड़े आप पहन रहे हैं, यह भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता हैं। कुछ रंग शुभ होते हैं, तो वहीं कुछ रंग अशुभ भी माने जाते हैं। जानिए किस रंग का कपड़ा पहनना शुभ होता है

सीमा कुमारी

शिव शंकर का पवित्र महीना सावन आने में कुछ ही दिन शेष है। यह पूरा महीना भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दौरान शिव भक्त भोलेनाथ की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना करते हैं उनके शिवलिंग पर जलाभिषेक कर उनकी विशेष कृपा भी प्राप्त करते हैं।

ज्योतिषयों के अनुसार, पूजा करते समय सावन महीने में किस रंग के कपड़े आप पहन रहे हैं, यह भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता हैं। कुछ रंग शुभ होते हैं, तो वहीं कुछ रंग अशुभ भी माने जाते हैं। ऐसे में आइए जानते है सावन महीने में किस रंग का कपड़ा पहनना शुभ और अशुभ माना जाता है।

सावन महीने में किस रंग का कपड़ा पहनना अशुभ :

  • काला रंग

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य रवि शुक्ला ने बताया कि काला रंग शुभ नहीं माना जाता हैं। सावन में भूलकर भी काले रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। वैसे तो किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में काला रंग नहीं पहनने की सलाह दी जाती है। इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा-पाठ करना अशुभ होता है, इसलिए हिन्दू धर्म में इस रंग के कपड़े पहनना वर्जित माना जाता है।

  • भूरे रंग के कपड़े

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन में भगवान शिव की पूजा में गलती से भी भूरे रंग के कपड़े भी नहीं पहनने चाहिए। शिव पूजा के समय इस रंग के कपड़े पहनने की मनाही होती है। यह रंग अशुभता का प्रतीक माना जाता है।

  • खाकी रंग के कपड़े

सावन में भगवान शिव की पूरी कृपा पाना चाहते हैं तो खाकी रंग के कपड़े भी न पहनें। कहा जाता है कि इस रंग के कपड़े पहनने से पूजा का पूरा फल प्राप्त नहीं होता। ऐसे में सावन के महीने में खाकी रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

सावन में कौन सा रंग है पहनना शुभ :

  • हरे रंग के कपड़े

ज्योतिषाचार्य रवि शुक्ला का कहना है कि, इस महीने विशेषकर हरे रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ माना जाता है। जहां सुहागिन महिलाएं हरे रंग की साड़ी और हरी चूड़ी पहनकर तैयार होती हैं, तो वहीं सावन के महीने में मान्यता है कि हरे रंग के कपड़े पहनने से भगवान शंकर प्रसन्न होते हैं।

  •  गुलाबी सफेदरंग के कपड़े

अगर आप सावन में पूजा कर रहे हैं, तो आप विशेषकर हल्का गुलाबी सफेद, हरा रंग जैसे कपड़े पहन सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नारंगी लाल, पीला, गुलाबी कुछ ऐसे रंग होते हैं जिन्हें हिन्दू धर्म में शुभ माना जाता है।

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त