भगवान शिव ( सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Somvar Upay: सोमवार को चुपचाप कर लें के ये चमत्कारी उपाय, वैवाहिक जीवन हो जाएगा खुशहाल!

Somvar Upay For Marriage: सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ सरल और चमत्कारी उपाय चुपचाप करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।

सीमा कुमारी

Monday Puja For Married Life : सोमवार का दिन देवों के देव भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि, इस दिन भगवान शिव को एक लोटा मात्र जल चढ़ाने से भी विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-शांति, समृद्धि व मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है।

कहा जाता है कि, सच्चे मन और श्रद्धा से अर्पित किया गया यह जल भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है, जिससे भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

ज्योतिष शास्त्र में सोमवार के दिन विशेष उपायों को करने का जिक्र किया गया है, जिनको करने से साधक को सर्व कार्य में सिद्धि प्राप्त होती है और धन में बढ़ोतरी होती है।

Somvar Upay सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय

  • परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए

ज्योतिषयों के अनुसार, आप जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें। साथ ही शिव चालीसा और शिव मंत्रों का जाप करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से जीवन में आ रही सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

  • इंटरव्यू में सफलता पाने के लिए

अगर आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में सोमवार के दिन इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो घर से निकलते समय दर्पण, यानि शीशा में अपना चेहरा देखकर अवश्य जाएं। साथ ही मन-ही-मन भगवान शिव से सफलता के लिए प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपका मन पॉजिटिव रहेगा, इससे आपका इंटरव्यू अच्छा जाएगा और आपकी मेहनत का असर दिखेगा।

  • शत्रु मुक्ति उपाय

अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं, तो उससे मुक्ति पाने के लिए आज के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही शिव जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें | मंत्र इस प्रकार है- ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ। ऐसा करने से आपको अपने शत्रुओं से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

  • वैवाहिक जीवन सुखमय

वैवाहिक जीवन सुखमय पाने के लिए सोमवार के दिन पंचामृत से भगवान भोलेनाथ का विधिपूर्वक अभिषेक करें। इसके बाद पंचाक्षरी मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' के साथ ‘ऊँ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम:’ मंत्र का जाप करें।

मान्यता है कि इस उपाय को करने से पति और पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं और संबंध मधुर होते हैं। साथ ही धन की प्राप्त होती है।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न