मासिक दुर्गा अष्टमी  (सौ.AI)
धर्म

मासिक दुर्गाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 5 उपाय, मां दुर्गा की कृपा से दूर हो सकती हैं जीवन की बड़ी परेशानियां

Maa Durga : मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा के साथ इन उपायों को करने से जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं और मां दुर्गा की कृपा से सुख-समृद्धि बनी रहती है।जानिए उपायों के बारे में।

सीमा कुमारी

Masik Durgashtami Upay: जगतजननी मां जगदंबा की कृपा पाने के लिए मासिक दुर्गा अष्टमी हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता हैं। इस बार भाद्रपद महीने में मनाई जाने वाली मासिक दुर्गा अष्टमी का व्रत 19 सितंबर को यानी शनिवार के दिन रखा जाएगा।

कहते हैं कि, दुर्गाष्टमी के दिन पूरी श्रद्धा के साथ जो भी व्यक्ति मां दुर्गा की उपासना करता है, देवी मां की कृपा से उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही जीवन में चल रही सभी तरह की कठिनायों से मुक्ति मिलती है। तो यहां जानिए कि मासिक दुर्गाष्टमी के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन कौन- सा उपाय करें?

कर्ज मुक्ति के लिए

ज्योतिषयों के मुताबिक, कर्ज से मुक्ति पाने के लिए मासिक दुर्गाष्टमी के दिन 5 सफेद कौड़ियां लेकर, उन्हें लाल कपड़े में बांधकर देवी मां के मंदिर में चढ़ाएं और देवी मां की विधिपूर्वक पूजा करें। पूजा के बाद उस लाल कपड़े को उठाकर अपने साथ घर वापस ले आएं और अपनी तिजोरी में रख लें।

व्यापार और करियर में तरक्की के लिए

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन सुबह स्नान करके मां दुर्गा के मंदिर जाएं। वहां मां के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं और व्यापार और करियर में तरक्की के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना करें। मान्यता है कि, ऐसा करने से व्यापार और करियर में तरक्की मिलती है।

विवाह में अड़चन दूर करने के लिए

यदि विवाह में अड़चन आ रही है, तो माता रानी को लाल रंग की चुनरी अर्पित करें। मान्यता है कि इससे विवाह संबंधी बाधा दूर होती है।

मनोकामना पूर्ति के लिए

पूजा के दौरान मां दुर्गा को फूल-माला के साथ लौंग अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन 'सिद्ध कुंजिका स्तोत्र' का पाठ करना भी अत्यंत फलदायी होता है।

बुरी नजर से बचाव के लिए

बुरी नजर से बचाव के लिए मासिक दुर्गाष्टमी के दिन देवी दुर्गा को हलवे और उबले चने का भोग लगाएं। साथ ही 6 सफेद कौड़ियां लेकर, उन्हें लाल कपड़े में बांधकर दुर्गा मां के मंदिर में चढ़ाएं अगर आप कौड़ियां ना ले पायें तो 6 कपूर और 36 लौंग लेकर देवी दुर्गा को चढ़ाएं। साथ ही देवी दुर्गा के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मन्त्र इस प्रकार है- या देवी सर्व भूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:।।

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM Narendra Modi Birthday Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे