पितृ पक्ष  (सौ.AI)
धर्म

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में इन 6 चीजों का दान माना गया है बेहद शुभ, पितरों की कृपा से बदल सकती है किस्मत

Pitru Paksha Daan: पितृ पक्ष में दान पुण्य करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और आर्थिक समृद्धि भी बनी रहती है। आइए जानते हैं पितृ पक्ष में किन चीजों का दान करना सबसे शुभ माना गया है?

सीमा कुमारी

Pitru Paksha Mein Kya Daan Karein: पितृपक्ष वह समय है जब हम अपने पितरों के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हैं। इस दौरान श्राद्ध, तर्पण और पिंड दान आदि करने के अलावा,अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पूजा के साथ दान भी करना चाहिए। कहा जाता है कि, पितृ पक्ष में दान पुण्य करने से भी पूर्वज प्रसन्न होते हैं और आर्थिक समृद्धि भी बनी रहती है। इस अवधि में किए गए दान से पितरों की कृपा तो प्राप्त होती ही है बल्कि पितृदोष भी मुक्ति मिलती हैं। आइए जानते हैं पितृ पक्ष में किन चीजों का दान सबसे शुभ माना गया है?

पितृ पक्ष में किन चीजों का दान सबसे शुभ

अनाज का दान तरक्की का रास्ता खोलता है

सनातन धर्म में अन्नदान को सबसे श्रेष्ठ माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि पितृ पक्ष में अनाज के दान से जीवन में आने वाले बाधाएं समाप्त होती हैं और परिवार के सभी सदस्य तरक्की के रास्ते खुलते है।

तिल का दान से पितृ दोष से मिलता छुटकारा

श्राद्ध कर्म और तर्पण में काले तिल का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार तिल का दान और तिल से तर्पण करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है। इसलिए पितृ पक्ष में अनाज के दान के अलावा तिल का दान बड़ा महत्व दिया जाता है।

गुड़ का दान से सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है

पितृ पक्ष में गुड़ का दान अत्यंत लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि गुड़ का दान करने से परिवार में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है।

वस्त्रों का दान से आर्थिक स्थिति बेहतर

पितृ पक्ष में नए और साफ वस्त्र दान करने की भी खास परंपरा है। मान्यता है कि इससे पितरों की कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

भूमि दान से पापों से मुक्ति मिलती है

कहा जाता है कि, पितृ पक्ष में भूमि दान को अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस समय भूमि दान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और पितृ दोष से छुटकारा मिलता है।

जुते-चप्पल का दान से पितृ दोष दूर होते हैं

पितृ दोष से पीड़ित व्यक्ति को पितृ पक्ष के दौरान जूते-चप्पल का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली के सभी दोष दूर होते हैं और घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे