'कामदा एकादशी' के दिन अन्न, फल, छाता और जूते-चप्पल दान करने से क्या होता है, जानिए विशेष वस्तुओं के दान की महिमा

कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने और कुछ विशेष वस्तुओं का दान करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, तो ऐसे में आइए इस दिन क्या दान करना चाहिए? इसके बारे में जानते हैं, जो इस प्रकार है।
'कामदा एकादशी' के दिन अन्न, फल, छाता और जूते-चप्पल दान करने से क्या होता है, जानिए विशेष वस्तुओं के दान की महिमा
कामदा एकादशी पर करें इन चीजों का दान ( सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kamada Ekadashi 2025: जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित एकादशी तिथि बड़ा महत्व रखता है। इस बार चैत्र महीने की एकादशी तिथि यानी कामदा एकादशी का व्रत 8 अप्रैल, मंगलवार के दिन रखा जाएगा।

कामदा एकादशी का व्रत हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष में रखा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने और कुछ विशेष वस्तुओं का दान करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, तो ऐसे में आइए इस दिन क्या दान करना चाहिए? इसके बारे में जानते हैं, जो इस प्रकार है।

कामदा एकादशी पर करें इन चीजों का दान :

अन्न और जल करें दान

कामदा एकादशी के दिन अन्न और जल का दान करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है। इस दिन निर्जल व्रत रखने वाले व्यक्तियों को जल दान करने से विशेष फल मिलता है। इसके अलावा जरूरतमंदों को भोजन दान करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती। साथ ही सुख-समृद्धि बनी रहती है।

छाता और जूते करें दान

गर्मी के मौसम में छाता और जूते का दान करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है। इसलिए इस दिन इन चीजों का दान जरूर करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

धार्मिक पुस्तक करें दान

कामदा एकादशी के दिन धार्मिक पुस्तकों का दान करना शुभ होता है। धार्मिक पुस्तकों का दान ज्ञान और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में एकादशी के दिन श्रीमद्भागवत गीता या विष्णु सहस्रनाम जैसी धार्मिक पुस्तकों का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आध्यात्मिक उन्नति होती है और जीवन में शांति आती है।

धन का करें दान

धन का दान करना भी इस दिन महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में आप अपनी क्षमता के अनुसार दक्षिणा या धन किसी ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

वस्त्र यानी कपड़े का करें दान

कामदा एकादशी के दिन वस्त्र का दान करना भी शुभ माना जाता है। आप अपनी क्षमतानुसार नए या पुराने, लेकिन साफ वस्त्र किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर सकते हैं। मान्यता है कि वस्त्र दान करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में खुशहाली आती है।

फल और मिठाई

कामदा एकादशी के दिन फल और मिठाई का दान भी शुभ होता है। भगवान विष्णु को फल और मिठाई अत्यंत प्रिय हैं। कामदा एकादशी के दिन इनका दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी करते हैं। आप अपनी पसंद के कोई भी फल और मिठाई दान कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com