गुरु पूर्णिमा के दिन किन स्थानों पर दीपक जलाना शुभ (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

गुरु पूर्णिमा को घर में इन स्थानों पर जलाएं दीया, भरा रहेगा घर धन-धान्य से

हिन्दू धर्म में गुरु पूर्णिमा का दिन बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन घर में कुछ खास जगहों पर दीपक जलाने से धन-धान्य की वृद्धि होती है। आइए जानते हैं किन स्थानों में दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

सीमा कुमारी

Guru Purnima 2025: धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से गुरु पूर्णिमा का दिन बहुत ही शुभ एवं पवित्र माना जाता है। आपको बता दें, हिन्दू पंचांग के अनुसार साल 2025 में गुरु पूर्णिमा का पर्व 10 जुलाई को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि को माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए भी बेहद शुभ माना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी के निमित्त कुछ विशेष स्थानों पर पूर्णिमा के दिन दीपक जलाने से घर में बरकत आती है। आइए जानते हैं कि इस दिन किन स्थानों पर दीप जलाकर धन की देवी लक्ष्मी आप पर कृपा बरसाती हैं।

गुरु पूर्णिमा के दिन इन स्थानों पर जरूर जलाएं दीपक :

  • घर के मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक

ज्योतिषयों के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। आपके घर के मुख्य द्वार से ही माता लक्ष्मी प्रवेश करती हैं। इसलिए मुख्य द्वार के दोनों ओर गुरु पूर्णिमा पर आपको दीपक जलाना चाहिए। यह आसान सा उपाय आपके घर में बरकत लेकर आता है। इसके साथ ही मुख्य द्वार पर जलाया गया दीपक आपके जीवन में भी और घर में भी सकारात्मकता लेकर आता है।

  • दक्षिण दिशा में जलाएं दीपक

दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना जाता है। ऐसे में आप गुरु पूर्णिमा के दिन पितृ दोष दूर करने के लिए, घर की दक्षिण दिशा में दीपक जला सकते हैं। इसके साथ ही पूर्वजों की तस्वीर के सामने, तिल के तेल का दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपको पितृ दोष से राहत देखने को मिल सकती है।

  • उत्तर दिशा में जलाएं दीपक

घर की उत्तर दिशा माता लक्ष्मी और कुबेर देव से संबंधित मानी जाती है। ऐसे में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर इस दिशा में दीपक जलाने से धनलाभ आपको प्राप्त होता है। कर्ज से आप मुक्ति पाते हैं और करियर के क्षेत्र में भी आपको उन्नति मिलती है।

  •  तुलसी के पास जलाएं दीपक

तुलसी को माता लक्ष्मी का ही एक रूप माना जाता है। इसलिए गुरु पूर्णिमा के दिन तुलसी के पवित्र पौधे के पास आपको दीपक अवश्य जलाना चाहिए। तुलसी के पास दीपक जलाने से आपको माता लक्ष्मी के साथ ही भगवान विष्णु की भी कृपा प्राप्त होती है। ऐसा करने से आपके घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है और कई समस्याओं का अंत होता है।

  • नदी में करें दीपदान

गुरु पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में दीपदान करना भी बेहद शुभ माना गया है। ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और पितरों की आत्मा को भी शांति मिलती है। पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए यह उपाय बेहद कारगर साबित हो सकता है।

  •  घर के मंदिर में अवश्य जलाएं दीपक

आपको बता दें,पूर्णिमा के दिन अगर आप अन्य स्थानों पर दीपक ना भी जला पाएं तो घर के मंदिर में आपको दीपक अवश्य जलाना चाहिए। पूजा स्थल पर दीपक जलाने से माता लक्ष्मी के साथ ही सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी आप पाते हैं।

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील