मोहिनी एकादशी( सौ.Gemini) 
धर्म

Mohini Ekadashi Daan: मोहिनी एकादशी आज, आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए करें इन चीजों का दान

Mohini Ekadashi Daan Vidhi : मोहिनी एकादशी के पावन अवसर पर दान-पुण्य का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन कुछ खास वस्तुओं का दान करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

सीमा कुमारी

Mohini Ekadashi Today: सनातन धर्म में मोहिनी एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। हिंदू धर्मग्रथों में यह एकादशी विशेष महत्व रखती है, क्योंकि इसी दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु ने असुरों से अमृत की रक्षा करने के लिए मोहिनी रूप धारण किया था।

कहा जाता है कि इस दिन श्रद्धा से व्रत रखने और दान-पुण्य करने से व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग खुलता है। खास तौर पर आर्थिक परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए इस दिन किया गया दान बेहद फलदायी माना जाता है।

मोहिनी एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान

फल का दान करें

हिंदू धर्मग्रथों में मोहिनी एकादशी के दिन फल का दान करना शुभ बताया गया है। भगवान विष्णु को पीला रंग प्रिय माना गया है, इसलिए आम, केला, खरबूजा या तरबूज जैसे फल दान करना शुभ होता है। इससे बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है, जो धन और संतान का कारक माना जाता है। फल दान करने से व्यापार में लाभ और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावनाएं बढ़ती हैं।

वस्त्र, छाता या जूते-चप्पल करें

कहा जाता है कि, मोहिनी एकादशी के दिन जरूरतमंदों को वस्त्र, छाता या जूते-चप्पल देना भी अत्यंत फलदायी माना जाता है। गर्मी से राहत देने वाली ये चीजें किसी के लिए बहुत बड़ी मदद साबित हो सकती हैं। मान्यता है कि इस तरह का दान जीवन की बाधाओं को कम करता है और व्यक्ति के रास्ते आसान बनाता है।

तिल और गुड़ का दान

यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से कर्ज या बीमारी से परेशान है, तो तिल और गुड़ का दान करना शुभ माना गया है। वहीं, सामर्थ्य अनुसार सोने का छोटा टुकड़ा या सिक्का दान करना भी दरिद्रता दूर करने वाला बताया गया है। इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है और भविष्य के लिए भी पुण्य संचित होता है।

अन्न दान करें

अन्न दान को हिंदू परंपरा में सबसे श्रेष्ठ बताया गया है। मोहिनी एकादशी के दिन गेहूं, चावल, जौ या सत्तू का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। खासकर सत्तू का दान गर्मी के मौसम में उपयोगी होने के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी लाभकारी होता है। यदि आप इसे जरूरतमंद लोगों को गुप्त रूप से दान करते हैं, तो इसका पुण्य और बढ़ जाता है और घर में अन्न की कमी नहीं रहती।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत