घर में अचानक से पीपल का पौधा उग आया है, तो क्या करें (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

पितृपक्ष में अगर घर के अहाते में उग आए पीपल का पौधा, तो जानिए क्या है संकेत

Pitru Paksha: पितृपक्ष में पीपल के पेड़ की पूजा करना भी पितरों की कृपा प्राप्ति का एक उपाय बताया गया है। अगर आपके घर में अचानक से पीपल का पौधा उग आया है, तो आपको क्या करना चाहिए।

सीमा कुमारी

Pitru Paksha: सनातन धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व हैं। हर साल की तरह इस बार पितृपक्ष की शुरुआत 7 सितंबर से हो चुकी है, जो 21 सिंतबर तक चलने वाले हैं। जैसा कि आप जानते है कि, पितृपक्ष में पीपल के पेड़ की पूजा करना भी पितरों की कृपा प्राप्ति का एक उपाय बताया गया है।

ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपके घर में अचानक से पीपल का पौधा उग आया है, तो आपको क्या करना चाहिए। ताकि आप दोष से बचे रहें।

घर में अचानक से पीपल का पौधा उग आया है तो क्या करें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपकी घर की दीवार में अचानक से पीपल उग जाता है, तो इसे एक अशुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। वास्तु शास्त्र में इसे वास्तु दोष के संकेत के रूप में देखा जाता है। इससे नकारात्मकता उत्पन्न होती है और घर की नींव भी कमजोर हो सकती है। इसके अलावा, अचानक से पीपल का उग जाना पूर्वजों की नाराजगी की ओर भी संकेत करता है। इससे आपको पारिवारिक कलह और स्वास्थ्य समस्याओं आदि का सामना करना पड़ सकता है।

करें ये काम

अगर आपके घर में भी पीपल का पौधा उग आया है, तो इसे उखाड़कर फेंकने की गलती न करें, वरना आपको दोष का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए सबसे पहले पीपल की पूजा-अर्चना करें और इसके बाद क्षमा प्रार्थना करें। अब इस पौधे को मिट्टी सहित खोदकर किसी मंदिर, या खुले स्थान पर रोप दें। आप पीपल के पौधे को पूर्णिमा, अमावस्या या रविवार के दिन हटा सकते हैं।

करें ये उपाय

पितरों की कृपा प्राप्ति के लिए पितृपक्ष में पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जरूर जलाएं। खासकर पितृपक्ष के आखिरी दिन यानी सर्वपितृ अमावस्या की रात को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

इसके साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे तर्पण और पिंडदान करने से भी आपको लाभ देखने को मिल सकता है।

जानिए क्या है पीपल पेड़ की महिमा

हिंदू धर्म में प्रकृति का विशेष महत्व हैं। हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधों को पूजनीय माना गया है। इन्हीं में से एक है पीपल का पेड़। इसे हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र पेड़ बताया गया है। पीपल के वृक्ष में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का भी वास होता है। पुराणों में भी पीपल के पेड़ की महिमा बताई गई है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट