हनुमान जी (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

अगर जीवन में हैं परेशानियां, तो आज ही अपनाएं हनुमान जी के ये उपाय

Hanuman Ji Remedies: कहा जाता है कि सच्चे मन से पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा करने से जीवन के दुख-दर्द दूर होते हैं। उनकी कृपा से भय, नकारात्मकता और समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

सीमा कुमारी

Lord Hanuman worship: हिंदू धर्म में हनुमान जी को संकट मोचन कहा जाता हैं। कहा जाता है कि, जो व्यक्ति सच्चे मन से पवन पुत्र हनुमान जी की पूजा करता है, उसके जीवन से सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। साथ ही व्यक्ति को नकारात्मक शाक्तियों से भी छुटकारा मिल जाता है।

कहा जाता है कि मंगलवार को उनकी उपासना विशेष फलदायी होती है, क्योंकि यह दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन कुछ सरल उपाय करना और भी कल्याणकारी होता है। इसके प्रभाव से न केवल बजरंगबली की असीम कृपा बल्कि कुंडली में मंगल ग्रह का स्थान भी मजबूत होता है। ऐसे में आइए मंगलवार के इन सरल उपायों को जानते हैं।

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए क्या उपाय करें

  • राम नाम का मंत्र जप करें

हिंदू धर्म में हनुमान जी की पूजा का अत्यधिक महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें। इस दौरान भगवान श्री राम के नाम का मंत्र जप करें।

  • गुड़-चना का भोग

मंगलवार को हनुमान जी प्रसन्न करने के लिए गुड़-चना भी भोग के रूप में लगा सकते है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि वास करती है।

  • तुलसी के पत्तों चढ़ाएं

ज्योतिषियों की मानें, तो तुलसी के पत्तों पर चंदन से जय श्री राम लिखें। फिर इन पत्तों की एक माला बनाकर उसे हनुमान जी को चढ़ाएं। इससे कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।

  • बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं

मंगलवार को हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं। इसके अलावा, शाम को प्रभु की चालीसा का पाठ भी करें। फिर घर में मुख्य द्वार पर दीप जलाकर सुख-समृद्धि की कामना करें। इससे सभी प्रकार के दोष से छुटकारा मिलता है।

  • लाल रंग फूल चढ़ाएं

मंगलवार को आप हनुमान जी की पूजा में लाल रंग के फूल जरूर शामिल करें। इस रंग के वस्त्र आप भी धारण करें। प्रभु को लाल रंग के फल और मिठाई चढ़ाएं। ऐसा करने से कुंडली में मंगल का स्थान मजबूत बनता है।

  • गुड़ की रोटी गाय को खिलाएं

मंगलवार के दिन आप गुड़ की मीठी रोटी बनाकर गाय को खिलाएं। इससे भाग्योदय होता है और सकारात्मक परिवर्तन जीवन में दिखाई देते हैं। साथ ही यह उपाय मंगल दोष को भी दूर कर सकता है।

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली से चीन के लिए रवाना शी जिनपिंग; ब्रिक्स नेताओं के साथ की अहम बैठक

Exclusive: मोदी-पुतिन से BRICS तक, पुतिन का भारत दौरा क्यों है अहम? डिफेंस एक्सपर्ट अनिल खोसला ने बताई वजह

Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? 77 साल पहले इस समझौते के बाद तय हुई थी तारीख

BRICS Summit के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग, भारत-चीन रिश्तों पर दिए 4 सुझाव

BRICS Summit 2026: मायावती ने की नई दिल्ली घोषणापत्र की तारीफ, कहा- कूटनीति के मोर्चे पर भारत को मिली कामयाबी