-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Do These Remedies On Tuesday
आज शाम इनमें से कोई भी एक उपाय पूरी आस्था और विश्वास से कर लें, सारे कष्ट हर लेंगे हनुमानजी
- Written By: सीमा कुमारी
मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन विशेष रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना और कुछ सरल उपाय अपनाने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। यह उपाय न केवल बाधाओं को दूर करते हैं, बल्कि सफलता, शांति और समृद्धि का भी मार्ग प्रशस्त करते हैं।

मंगलवार के दिन कर लें ये उपाय
Mangalwar Ke Totke :आज कल हर कोई किसी ना किसी परेशानी से जूझ रहे हैं। अगर आप भी लंबे समय से किसी परेशानी का सामना कर रहे हैंं और कोई रास्ता नहीं दिखाई दे रहा है तो आप संकटमोचक हनुमानजी के शरण जाकर आपकी किस्मत बदल सकते है। कहा जाता है कि श्रीराम भक्त हनुमान कलयुग के देवता माने गए हैं।
वहीं चिरंजीवी हनुमान जिनका एक नाम बजरंगबली भी है भगवान शिव के 11वें रुद्रावतार भी माने जाते हैं। ऐसे में हनुमान भगवान शिव के अंश होने के कारण उन्हीं की तरह आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं। मंगलवार का दिन यानी आज हनुमान जी के भक्तों के लिए बड़ा महत्व रखता है।
इसे भी पढ़ें-मार्गशीर्ष मास का पहला प्रदोष व्रत इस दिन, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
सम्बंधित ख़बरें
नंदगांव के वरिष्ठ अधिवक्ता आर.एस. गोस्वामी बने दिल्ली बार काउंसिल के सदस्य, निष्पक्ष कार्यशैली का मिला सम्मान
Monsoon Recipe: बारिश के मौसम में मीठा खाने का है मन? घर पर बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर चना दाल का हलवा
ट्रेन के AC कोच में जलाया दिया और अगरबत्ती, पूजा करते यात्री का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
IIT खड़गपुर की नई पहल: प्लेटिनम जुबली स्कीम के तहत बढ़ेंगी MTech की सीटें, बिना GATE के भी मिलेगा एडमिशन
मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन विशेष रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना और कुछ सरल उपाय अपनाने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। यह उपाय न केवल बाधाओं को दूर करते हैं, बल्कि सफलता, शांति और समृद्धि का भी मार्ग प्रशस्त करते हैं। आइए जानते है इन सरल उपाय के बारे में-
सिंदूर चढ़ाएं
ज्योतिषयों के अनुसार, हनुमान जी को सिंदूर अत्यंत प्रिय है। मंगलवार की शाम को उनके चरणों में चुटकी भर सिंदूर चढ़ाएं और ‘ ॐ हनुमंते नम: का 11 बार जाप करें। कहते हैं, ऐसा करने साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है।
हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें
मंगलवार की शाम को हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं। इसके साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें। यह उपाय विशेष रूप से शत्रु बाधा और कोर्ट-कचहरी के मामलों में लाभकारी होता है।
नारियल चढ़ाकर मन्नत मांगें
मंदिर में जाकर हनुमान जी के चरणों में एक नारियल चढ़ाएं और अपनी मन्नत मांगें। नारियल फोड़ने के बाद उसे प्रसाद के रूप में बांटें। यह उपाय आपकी इच्छाओं को पूर्ण करने में सहायक होता है।
गुड़ और चने का भोग लगाएं
मंगलवार को हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद इसे परिवार के सभी सदस्यों में बांटें। यह उपाय आर्थिक समस्याओं को दूर करता है और समृद्धि लाता है।
सरसों के तेल का दीपक जलाएं
मंगलवार की शाम को हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दीपक में एक लौंग डालकर जलाएं और पूरी श्रद्धा से हनुमान चालीसा का पाठ करें। यह उपाय शनि दोष और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में काफी असरदार साबित हो सकती है।
इसे भी पढ़ें-साल 2025 की लोहड़ी कब, जानिए सही तारीख़ और इस त्योहार का महत्व
मंगलवार की रात्रि 11 बार हनुमान चालीसा पढ़ें
मंगलवार की शाम या रात्रि को शांत मन से 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। पाठ के बाद हनुमान जी से अपनी समस्याओं का समाधान करने की प्रार्थना करें। यह उपाय जीवन में सफलता और बाधाओं से मुक्ति दिलाने में अचूक है।
Do these remedies on tuesday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नंदगांव के वरिष्ठ अधिवक्ता आर.एस. गोस्वामी बने दिल्ली बार काउंसिल के सदस्य, निष्पक्ष कार्यशैली का मिला सम्मान
Jul 27, 2026 | 03:51 PMMonsoon Recipe: बारिश के मौसम में मीठा खाने का है मन? घर पर बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर चना दाल का हलवा
Jul 27, 2026 | 03:49 PMट्रेन के AC कोच में जलाया दिया और अगरबत्ती, पूजा करते यात्री का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Jul 27, 2026 | 03:45 PMIIT खड़गपुर की नई पहल: प्लेटिनम जुबली स्कीम के तहत बढ़ेंगी MTech की सीटें, बिना GATE के भी मिलेगा एडमिशन
Jul 27, 2026 | 03:41 PMVivo T5e हुआ लॉन्च, 13,999 रुपये में 5500mAh बैटरी, Android 16 और AI फीचर्स के साथ मचाएगा धमाल
Jul 27, 2026 | 03:37 PMमहाराष्ट्र में फिर पेपर लीक! MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा, 5 लाख में प्रश्नपत्र बेचने का दावा, कांग्रेस हमलावर
Jul 27, 2026 | 03:36 PMफास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले ही दिन टालनी पड़ी सुनवाई, पेपर लीक मामले में नहीं पहुंचे सरकारी वकील
Jul 27, 2026 | 03:34 PMवीडियो गैलरी

50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM










