Nag Pancham Kab Hai: बीते दिनों नाग पंचमी का पर्व मनाया गया है। अब गुजरात में यह पर्व कल, मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा, जो हर साल कृष्ण जन्माष्टमी से तीन दिन पहले मनाया जाता है। गुजरात में मनाया जाने वाला नाग पंचमी का यह पर्व अन्य राज्यों की तुलना में 15 दिन बाद मनाई जाती है। गुजराती पंचांग के अनुसार, यह भाद्रपद कृष्ण पंचमी को मनाई जाती है। इसे नाग पंचम के नाम से जाना जाता है। कब है नाग पंचम और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
गुजरात में नाग पंचम कृष्ण जन्माष्टमी से तीन दिन पहले मनाया जाता है। इस वर्ष नाग पंचम -कल 1 सितंबर 2026 प्रात: 07:41 से 08:53 बजे तक।
गुजरात में, नाग पंचम का पर्व को बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। यह पर्व गुजराती कैलेण्डर के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पंचमी पर यह पर्व मनाया जाता है। जबकि उत्तर भारत में श्रावण माह पर यह पर्व मनाया जाता है। गुजरात में मनाया जाने वाला नाग पंचम का पर्व नाग पंचमी पूजा के जैसा ही मनाया जाता है। दोनों में नाम मात्र का ही अंतर हैं।
भगवान शिव नागों को अपने आभूषण के रूप में धारण करते हैं, इसलिए शिव भक्तों के लिए यह दिन अत्यंत पवित्र माना जाता है।
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दिन नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा और जलाभिषेक करने से कुंडली के कालसर्प दोष तथा राहु-केतु के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।
पौराणिक कथा के अनुसार आस्तिक मुनि ने जनमेजय के सर्प यज्ञ को रोककर नागों की रक्षा की थी, तभी से इस दिन पूजा करने वालों को सर्प भय से मुक्ति मिलती है।