नाग पंचमी के दिन क्या न करें, राहु और सर्प दोष से मुक्ति का उपाय भी जानिए

'नाग पंचमी' (Nag Panchami 2024) के दिन भूलकर भी कुछ काम नहीं करने चाहिए। इन्हें करने से भगवान सर्प के साथ ही भगवान शिव भी नाराज होते हैं। उनका सिर्फ व्यक्ति विशेष पर ही नहीं, उसके परिवार और सात पीढ़ियों पर लगता है।
Nag Panchami 2024, Nag Devta
नाग पंचमी 2024 (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नाग देवता की उपासना का पर्व 'नागपंचमी' (Nag Panchami 2024) इस बार पूरे देशभर में 9 अगस्त 2024, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष में आने वाली पंचमी तिथि पर नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है।

यह तिथि सनातन धर्म में ख़ास महत्व रखती है। इस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। साथ ही, दूध चढ़ाने और पूजा अर्चना करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। कालसर्प दोष से लेकर राहु के दोषों से मुक्ति मिलती है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस दिन भूलकर भी कुछ काम नहीं करने चाहिए। इन्हें करने से भगवान सर्प के साथ ही भगवान शिव भी नाराज होते हैं। उनका सिर्फ व्यक्ति विशेष पर ही नहीं, उसके परिवार और सात पीढ़ियों पर लगता है।

नाग पंचमी में कौन से काम होते है वर्जित

ऐसे में आइए जानें नाग पंचमी के दिन कौन से कार्य करने से बचना चाहिए।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, नाग पंचमी के दिन भी भूलकर भी सांप को नहीं मारना चाहिए। सांप को नुकसान पहुंचाने पर भी बड़ा पाप लगता है। यह पाप आपकी 7 पीढ़ियों तक को झेलना पड़ सकता है। इसलिए ऐसी गलती भूलकर भी न करें।

यह मान्यता चली आ रही है कि नाग पंचमी पर नाग देवता को दूध पिलाना चाहिए, लेकिन ऐसा करना बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता। इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण यह है कि सांप के लिए दूध जहर से कम नहीं होता। ऐसे में आप नाग देवता को दूध पिलाने के स्थान पर नाग की प्रतिमा का दूध से अभिषेक कर सकते हैं।

कहते है, इस दिन भूमि की खुदाई या खेत में हल नहीं चलाया जाता। क्योंकि, इससे वहां मौजूद सांपों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा, नाग पंचमी के दिन साग भी नहीं तोड़ना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी के दिन नुकीली और धारदार चीजें जैसे सुई, चाकू आदि का भी इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए और न ही सिलाई, कढ़ाई करनी चाहिए।

ज्योतिषियों का मानना है कि, नाग पंचमी के दिन सिलाई, कढ़ाई का काम करना बहुत ही अशुभ होता है। यह आपके जीवन में मुश्किलें पैदा कर सकता है। इस दिन भगवान शिव का सिमरण करना चाहिए। इसके साथ ही, नाग पंचमी पर लोहे की कड़ाही और तवे पर खाना बनाने की भी मनाही होती है।

लेखिका-  सीमा कुमारी

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com