इन 3 राशियों के लिए गजकेसरी राजयोग (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

पितृपक्ष में 12 साल बाद बन रहा है 'गजकेसरी राजयोग', सिंह समेत इन 3 राशि के जातकों का होगा भाग्योदय

Gaj Kesari Yog :ज्योतिषयों के अनुसार, इस साल पितृ पक्ष का समय ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास होने वाला है। इस दौरान, 12 साल बाद गजकेसरी राजयोग कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाला है।

सीमा कुमारी

Pitru Paksha 2025 Date: ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टि से पितृपक्ष का अवधि को सनातन धर्म में बहुत ही शुभ माना जाता है। क्योंकि, यह अवधि पितरों को समर्पित है। कहा जाता है कि, पितृपक्ष के दौरान हमारे पूर्वज धरती पर आते है। इसलिए लोग अपने पितरों की आत्मा की शान्ति के लिए कई अनुष्ठान करते है जैसे-श्राद्ध कर्म, पिंड दान, तर्पण और ब्राह्मणों को भोजन आदि करवाते है।

ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने हमारे पितरों का आशीर्वाद मिलता है और पितृदोष से मुक्ति भी मिलती है। ज्योतिषयों के अनुसार, इस साल पितृपक्ष का समय ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास होने वाला है। इस दौरान, 12 साल बाद गजकेसरी राजयोग का एक दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसका प्रभाव कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाली है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में-

इन 3 राशियों के लिए गजकेसरी राजयोग:

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ

ज्योतिषयों के अनुसार, इस साल पितृ पक्ष का समय ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास होने वाला है। इस दौरान, 12 साल बाद गजकेसरी राजयोग का एक दुर्लभ संयोग बन रहा है। जिसमें गजकेसरी राजयोग वृषभ राशि के जातकों के लिए धन के नए द्वार खोलेगा।

आपको बता दें, यह योग आपकी कुंडली के दूसरे भाव में बन रहा है। इस दौरान आपके आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। कहते हैं, अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो सैलरी में बढ़ोतरी या प्रमोशन मिल सकता है।

व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा होने की संभावना है। आपकी वाणी में मिठास आएगी, जिससे लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल रहेगा।

सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ

अगर बात सिंह राशि के जातकों की करें तो यह गजकेसरी राजयोग सिंह राशि के लिए भी शुभ रहने वाला है। यह योग आय में जबरदस्त वृद्धि का संकेत दे रहा है। गजकेसरी राजयोग आपकी राशि के 11वें भाव (आय और लाभ का भाव) में बन रहा, आय के नए स्रोत बनेंगे और आप निवेश से भी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपकी मन की इच्छाओं की पूर्ति होगी और आप अपने दोस्तों और बड़े भाई-बहनों से लाभ प्राप्त कर सकते है। यह समय आपके लिए बहुत शुभ और फलदायी साबित होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ

ज्योतिषयों की मानें तो, कन्या राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग करियर और कारोबार में शानदार सफलता लेकर आएगा। यह योग आपकी कुंडली के दसवें भाव में बन रहा है।

इस समय आप अपने काम में बेहतर प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपको बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी है। नौकरीपेशा करने वालों लोगों को पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है।

व्यापारी वर्ग के लिए यह समय बहुत अनुकूल है, आपको कोई बड़ा ऑर्डर या डील मिल सकती है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट