सुखद वैवाहिक जीवन के लिए अपनाएं ये ज्योतिष उपाय (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

वैवाहिक संबंध में अगर आ चुकी हो बड़ी खटास, तो ये उपाय पक्का लौटा सकते हैं मिठास भरा जीवन!

Married Life Problems:आजकल शादीशुदा जीवन में छोटी-छोटी खटपट भी बड़े झगड़ों की वजह बन रही है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से गुजर रहें हैं तो आपको यहां दिए गए उपायों को जरूर करना चाहिए ।

सीमा कुमारी

Happy Married Life Tips: विवाह दो अनजान लोगों के बीच अनंत काल के लिए एक पवित्र मिलन है। सनातन धर्म में विवाह को 16 संस्कारों में से एक माना जाता है। यह पवित्र बंधन कुछ सालों या फिर कुछ पलों का नहीं, बल्कि सात जन्मों का रिश्ता होता है, लेकिन कई बार किसी वजह या कुंडली में बुरे ग्रहों के प्रभाव से रिश्तों में खटास एवं दूरिया पैदा होने लगती है, जिससे वह टूटने की कगार पर पहुंच जाता है।

ऐसे में अगर आप इस मुश्किल से गुजर रहें हैं, तो आपको यहां दिए गए उपायों को जरूर करना चाहिए, जिससे आपका दांपत्य जीवन सुखमय हो सके।

सुखद वैवाहिक जीवन के लिए अपनाएं ये ज्योतिष उपाय:

  • श्रृंगार की सामग्री का करें दान

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, वैवाहिक जीवन  की खटास एवं दूरियां मिटाने के लिए शुक्रवार के दिन किसी सुहागन महिला को श्रृंगार की सामग्री दान करना शुभ होता है। अगर आप भी इस समस्या से गुजर रहे हैं, तो आपको यह उपाय जरूर करना चाहिए। इस उपाय को कम से कम 5 या फिर 7 शुक्रवार तक अवश्य करें। इसके साथ ही, देवी लक्ष्मी को सुहाग से संबंधित चीजें चढ़ाएं और किसी कन्या के विवाह में आर्थिक मदद करें। ऐसा करने से आपका वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।

  • बेड पर लाल या गुलाबी रंग चादर बिछाएं

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने रिश्ते में मधुरता चाहते हैं, तो आपको लाल या गुलाबी रंग की चादर अपने बेडरूम में बिछानी चाहिए। साथ ही काले पीले रंग की चादर से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि उसमें काटेदार फूल, पहाड़ आदि के चित्र न बने हों।

  • अपने बेडरूम में कपूर जलाएं

कहा जाता है कि, अगर आपके रिश्ते में लगातार दूरियां पैदा हो रही हैं, तो अपने बेडरूम में जाने से पूर्व उसमें थोड़ा सा कपूर जलाएं। ऐसा कहा जाता है इससे रिश्ते में आई खटास एवं दूरिया दूर होती है। साथ ही आपसी बातचीत करें, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि उपाय को करते हुए आपको कोई देख न रहा हो।

  • डॉल्फिन  पेंटिंग रिश्तों में लाती है खुशहाली

ज्योतिष बताते हैं कि, डॉल्फिन को फेंगशुई में खुशहाली और आनंद का प्रतीक माना गया है। बेडरूम की पूर्व दिशा में खेलती या कूदती हुई डॉल्फिन की तस्वीर लगाने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है। यह पेंटिंग दंपति के बीच पॉजिटिविटी बढ़ाती है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच