कैसे करें हनुमान जी की पूजा (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

साल 2026 के पहले मंगलवार पर हनुमान जी की पूजा से क्या मिलेगा? जानकर दौड़ पड़ेंगे मंदिर की ओर

Hanuman Worship Benefits: हनुमान जी को मंगलवार का दिन अत्यंत प्रिय हैं। नए साल का पहला मंगलवार इस दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन की गई पूजा और भक्ति से पूरे वर्ष के संकट, भय और बाधाएं दूर होती हैं।

सीमा कुमारी

New Year Tuesday Puja 2026: मंगलवार का दिन पवन पुत्र संकट मोचन हनुमान जी की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा विधिवत रूप से करने व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो सकते हैं और जीवन में खुशियां आती है।

नए साल 2026 के पहले मंगलवार यानी 6 जनवरी पर अगर आप वीर हनुमान की विशेष कृपा चाहते हैं या किसी दुर्लभ मनोकामना पूर्ति की इच्छा रखते हैं तो, इस शुभ दिन पर हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। साथ ही राम भक्त को तुलसी की माला, लड्डुओं का भोग और चमेली के तेल का दीपक अर्पित करें। इससे जीवन के सभी संकटों का नाश होगा।

नए साल 2026 के पहले मंगलवार का क्या है धार्मिक महत्व

हनुमान जी को मंगलवार का दिन अत्यंत प्रिय माना जाता है। नए साल का पहला मंगलवार इस दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन की गई पूजा और भक्ति से पूरे वर्ष के संकट, भय और बाधाएं दूर होती हैं। हनुमान जी की शक्ति और साहस की प्राप्ति होती है, मानसिक और आत्मिक मजबूती बढ़ती है, और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

कैसे करें हनुमान जी की पूजा

  • सुबह जल्दी उठकर स्वच्छता के साथ स्नान करें।
  • पूजा स्थान को साफ और पवित्र रखें।
  • हनुमान जी की प्रतिमा या चित्र को लाल वस्त्र पर स्थापित करें।
  • लाल फूल, सिंदूर, अक्षत (चावल), जल, दीपक, मोदक या फल।
  • फिर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • “ॐ हनुमते नमः” का 108 बार जाप करें।
  • मंगलवार के दिन 11 या 21 बार हनुमान मंत्र का जप लाभकारी माना जाता है।
  • जरूरतमंद को भोजन, वस्त्र या दान दें। इससे पूजा का पुण्य और बढ़ जाता है।

हनुमान जी की पूजा करने से क्या मिलते है लाभ

  • हिन्दू लोक मान्यता के अनुसार, हनुमान जी की पूजा करने से जीवन के सभी संकट और भय दूर होते हैं।
  • नकारात्मकता और भय का नाश होता है।
  • साहस, शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है।
  • व्यवसाय और घर में सुख-समृद्धि आती है।
  • मानसिक और आत्मिक शांति मिलती है।

हनुमान जी की पूजा के दौरान बरतें कुछ विशेष सावधानियाँ

  • पूजा करते समय पूर्ण मन से भक्ति करें।
  • मंगलवार का दिन चुनें और दिनभर शांत रहें।
  • हनुमान चालीसा या हनुमान स्तोत्र का नियमित पाठ शुभ माना जाता है।

Ram Mandir Trust Decisions: पहले CEO जितेंद्र मिश्रा, गोविंद गिरी महासचिव, राम मंदिर में किसे क्या जिम्मेदारी?

भावनगर पारा यार्ड रिमॉडलिंग को रेलवे की मंजूरी; ₹125 करोड़ से होगा अपग्रेड, जानें प्रोजेक्ट की मुख्य विशेषताएं

Kal Ka Mausam : यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी... नितिन गडकरी का बदलेगा मंत्रालय! महाराष्ट्र से किसे मिलेगी जगह?

Jitendra Mishra: कौन हैं एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, जो बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO?