-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- This Is The Miraculous Mantra Of Hanuman Ji
मंगलवार को करें वीर हनुमान के इन विशेष मंत्रों का पाठ, शत्रु पर विजय से लेकर आर्थिक संकट समाधान तक, हर मंत्र का महत्व अलग
- Written By: सीमा कुमारी
मंगलवार का दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन संकट मोचन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा के दौरान इन चमत्कारी मंत्रों का भी जप जरूर करना चाहिए।

Hanuman Mantra: हिन्दू धर्म में मंगलवार का दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन संकट मोचन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही विशेष कार्यों में सिद्धि या सफलता पाने हेतु मंगलवार का व्रत भी रखा जाता है। हनुमान जी को संकट मोचन कहा जाता है। उनकी पूजा-उपासना करने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त दुख, संकट, भय और क्रोध दूर हो जाते हैं। साथ ही कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है।
यहां तक की ज्योतिष भी मंगल दोष होने पर बजरंगबली की ही पूजा करने की सलाह देते हैं। माना जाता है कि हनुमान जी की पूजा से साधक की कुंडली के सभी अशुभ दोषों का नाश हो सकता है। यहां तक की सबसे शक्तिशाली ग्रह माने जाने वाले शनि की भी बाधा हनुमान जी की पूजा से दूर हो जाती है।
ऐसे में मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा जरूर करें और पूजा के दौरान हनुमान जी के कुछ चमत्कारी मंत्रों का जप भी जरूर करें, इससे आपके सभी संकट दूर होंगे। आइए जानते हैं इन चमत्कारी मंत्रों का जप के बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
तनाव और परेशानियों से दिलाए राहत श्रीकृष्ण का यह चमत्कारी मंत्र, रोज 108 बार जाप करने से मिलती है मानसिक शांति
Bada Mangal Upay: बड़े मंगल का अचूक उपाय, शादी की रुकावटें होंगी दूर
Mangalwar Ke Upay: कर्ज और पैसों की कमी से हैं परेशान? हनुमान जी का यह उपाय बदल देगा किस्मत
Hanuman Mantra: इंटरव्यू में घबराहट होगी दूर, हनुमान जी का ये मंत्र बढ़ाएगा आत्मविश्वास
ये है हनुमान जी के चमत्कारी मंत्र
1. ॐ हं हनुमते नम:
यह हनुमान जी का चमत्कारी मंत्र माना जाता है। यह बजरंगबली का तंत्र-मंत्र वाला मंत्र है। इसका जाप करने से व्यक्ति को कोर्ट-कचहरी,वाद विवाद आदि में सफलता प्राप्त होती है।
2.ओम नमो भगवते हनुमते नम:
यदि आपके परिवार में हमेशा कलह बनी रहती है। ऐसे में आपको वीर बजरंगबली के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से परिवार में सुख और शांति आती है। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और विश्वास बढ़ता है।
3. ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्
यदि आप अपने शत्रुओं से परेशान है। वे लगातार आपके खिलाफ साजिश रहे हैं, आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको इस मंत्र का जाप मंगलवार के दिन कम से कम 108 बार करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से आपको शत्रुओं से मुक्ति मिल सकती है।
4. ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा
यदि आप आर्थिक तंगी और कोई कर्ज से परेशान है तो आपको मंंगलवार को इस मंत्र का जाप नियमित करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से आपको लाभ मिल सकता है और आप धीरे-धीरे आर्थिक संकट से उबर सकते हैं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
5. ॐ नोम भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा
आप किसी लंबी बीमारी से परेशान है और आप ठीक नहीं हो पा रहे हैं या कोई असाध्य रोग से पीड़ित हैं तो आपको इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस चमत्कारी मंत्र का जाप करने से आपके स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। और आप रोग मुक्त हो सकते हैं।
This is the miraculous mantra of hanuman ji
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Chhattisgarh High Court Recruitment 2026: लाइब्रेरी साइंस ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी का मौका, 62 हजार तक सैलरी
Jun 21, 2026 | 09:58 PMनागभीड़ नगर परिषद के 13 कर्मचारी नियमितीकरण से वंचित, शासन से लगाई गुहार
Jun 21, 2026 | 09:57 PMनीतीश कुमार फिर बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा- अब विकसित बिहार पर है फोकस
Jun 21, 2026 | 09:56 PMकर्नाटक MLC चुनाव में ‘गद्दारी’ करने वालों की अब खैर नहीं, मंदिर में होगा BJP विधायकों का लाइ डिटेक्टर टेस्ट!
Jun 21, 2026 | 09:53 PM‘ब्रेकिंग बैड’ स्टार ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब में बदली जिंदगी! वीडियो हुआ वायरल
Jun 21, 2026 | 09:50 PMनकली चांदी बेचकर ज्वेलर्स से 20 हजार की ठगी, फर्जी बिल और आधार कार्ड का सहारा
Jun 21, 2026 | 09:49 PM‘एक-दो रुपये की चोरी नहीं…यह डकैती है’, राम मंदिर चंदा विवाद पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
Jun 21, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM














