दीपक( सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Evening Vastu Tips: शाम की 3 आदतें अपनाएं, मां लक्ष्मी की कृपा से घर में आएगी खुशहाली और होंगी धन वृद्धि!

Evening Vastu Tips For Home : शाम के समय अपनाई गई कुछ आसान आदतें घर की ऊर्जा को सकारात्मक बना सकती हैं। मान्यता है कि इनसे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि व

सीमा कुमारी

 Evening Rituals For Prosperity:  सनातन धर्म में शाम का समय यानी गोधूली वेला को मां लक्ष्मी के आगमन का समय बताया गया है। शास्त्रों में यह वह समय है, जब लक्ष्मी जी घर में प्रवेश करती हैं। ऐसे में अगर आप इस समय में कुछ खास काम करते हैं, तो इससे आपको धन की देवी की कृपा मिलती है। साथ ही यह भी जानेंगे कि गोधूलि बेला में किन कार्यों को करने से बचना चाहिए, वरना घर की सुख-समृद्धि छिन सकती है।

 Evening Vastu Tips गोधूलि बेला में किन कार्यों को करने से बचना चाहिए?

गोधूलि बेला, यानी सूर्यास्त का समय, बेहद पवित्र माना जाता है। इस समय सोना, झाड़ू लगाना, कचरा फेंकना, झगड़ा करना या पैसों का लेन-देन करना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है।

  • जरूर करें ये काम

शाम के समय पूजा के दौरान घर के मंदिर में कपूर जलाकर मां लक्ष्मी की आरती करें और "ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का जप करें। यदि संभव हो तो पूजा के बाद शंख बजाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

गोधूली वेला को मां लक्ष्मी के आगमन का समय

शाम के समय यदि नियमित रूप से इस विधि से पूजा की जाए, तो मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही कपूर जलाने से वातावरण शुद्ध और सकारात्मक बनता है, जिससे घर के तनाव और क्लेश कम होते हैं और शांति बनी रहती है।

किन स्थानों पर जलाएं दीपक

  • मुख्य द्वार पर दीपक

शाम के समय घर के कुछ स्थानों पर दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना गया है। इस समय आप घर के मुख्य द्वार पर दीपक जला सकते हैं। दीपक को इस तरह जलाना चाहिए कि घर से निकलते समय वह आपके दाहिनी ओर हो और दीपक की लौ उत्तर दिशा की ओर हो।

  • तुलसी के के पास घी का दीपक

इसके साथ ही शाम के समय तुलसी के के पास घी का दीपक जलाना भी अत्यंत शुभ माना गया है, जिससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

  • ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व में

इसके साथ ही आप ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व में शाम के समय रोजाना दीपक जलाकर भी आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि रोजाना गोधूलि बेला में इन स्थानों पर दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और सुख-शांति का महौल बना रहता है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी