शरद पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

शरद पूर्णिमा सोमवार को, इस दिन 'इन' विशेष वस्तुओं के दान से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन ही धन!

Sharad Purnima Upay: हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का दिन बहुत पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ और दान करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है और जीवन से दरिद्रता दूर होती है।

सीमा कुमारी

Sharad Purnima 2025: पूर्णिमा तिथि का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। खासतौर पर, आश्विन माह में पड़ने वाली पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा का। इस साल यह पूर्णिमा 6 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जिसे शरद पूर्णिमा और कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। यह पावन एवं शुभ तिथि जगत के संचालक भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है।

ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन पूजा-पाठ और दान करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है और जीवन से दरिद्रता दूर होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

शरद पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान:

करें चावल का दान

शरद पूर्णिमा के दिन चावल का दान करने की मान्यता है। इस दिन इस चीज दान करना बड़ा शुभ होता है। चावल शुद्धता और संतोष का प्रतीक है। शरद पूर्णिमा पर चावल दान करने से घर में शांति बनी रहती है और परिवार की समृद्धि बढ़ती है।

करें खीर का दान

कहा जाता है कि,शरद पूर्णिमा के दिन चावल दान करने के अलावा खीर का दान करना भी बड़ा शुभ होता है। घर में बनाई गई खीर को दान करना विशेष पुण्यदायी है। इससे दरिद्रता समाप्त होती है, धन-धान्य में वृद्धि होती है और मनचाही इच्छाओं की पूर्ति होती है।

करें दीपदान

इस दिन दीपक जलाकर नदी या सरोवर में प्रवाहित करना बहुत शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि दीपदान से जीवन के अंधकार दूर होते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

करें गुड़ का दान

गुड़ दान करने से जीवन में मिठास आती है और रिश्तों में प्रेम बना रहता है। यह दान आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करने वाला माना जाता है।

इन मंत्रों का करें जाप

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः

इस मंत्र का जाप शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा को देखते हुए करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में समृद्धि आती है।

ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन धान्याधिपतये

इस मंत्र के जाप से मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देवता भी प्रसन्न होते हैं। इसका प्रभाव घर में धन और सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला होता है।

ॐ श्रीं लक्ष्मी महामहालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा

यह लक्ष्मी महामंत्र माना जाता है। इसे जपने से परिवार में खुशहाली, उन्नति और धन लाभ होता है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान