देवउठनी एकादशी पर करें ये पांच उपााय (सौ.सोशल मीडिया)  
धर्म

देवउठनी एकदाशी के दिन करना न भूलें ये अचूक 5 उपाय, श्रीहरि विष्णु की कृपा से होगी धन की बारिश

Lord Vishnu: चातुर्मास’ का समाप्त होते ही सभी मांगलिक और शुभ कार्य शुरु हो जाते हैं। कहा जाता है कि इस दिन कुछ ज्योतिष उपाय करने से भगवान विष्णु और मातां लक्ष्मी की कृपा होती हैं।

सीमा कुमारी

Dev Uthani Ekadashi Ke Upay: शनिवार 01 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी। हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। हिंदू मान्यता के अनुसार, ये एकादशी साल की सबसे बड़ी एकादशी होती है। क्योंकि, इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और फिर से सृष्टि का कार्यभार संभालते है।

भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के साथ ही चातुर्मास का समापन हो जाता है। इसके बाद विवाह समेत सभी मांगलिग काम फिर शुरू हो जाते है। इसलिए इस दिन का सनातन धर्म में बड़ा महत्व होता है।

इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु का पूजन और व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने वालों के सभी पाप नष्ट हो जाते है। साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

इतना ही नहीं इस दिन व्रत और पूजन करने वालों को मृत्यु के बाद बैकुंठ धाम में स्थान प्राप्त होता है। ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन पूजा पाठ के साथ-साथ कुछ विशेष उपाय भी किए जाते है।

कहा जाता है कि, इस दिन कुछ ज्योतिष उपायों को करने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। ऐसे में आइए जान लेते है इस दिन की जाने वाली विशेष उपाय

देवउठनी एकादशी पर करें ये पांच उपााय

तुलसी माता को लाल चुनरी ओढ़ाएं

देवउठनी एकादशी के तुलसी माता पर लाल चुनरी अवश्य ओढ़ाएं। ऐसा करने तुलसी माता प्रसन्न होती है। साथ ही भगवान विष्णु और मातां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा, इस दिन पीले धागे में 11 गांठ मारकर तुलसी माता पर बांधें।

कलावा अवश्य अर्पित करें

कहते है इस दिन तुलसी माता को कलावा भी अवश्य अर्पित करें। ऐसा करने से तुलसी माता की कृपा परिवार में बनी रहती है।

कच्चा दूध चढ़ाएं

देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी माता को कच्चा दूध चढ़ाएं। साथ ही दीपक जलाकर आरती करें। कहा जाता है कि इससे भगवान विष्णु और माता तुलसी प्रसन्न होती है। और अपनी असीम कृपा भक्तों पर सदैव बनाए रखते है।

तुलसी पत्र अवश्य अर्पित करें

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी की कृपा पाने के लिए 5 तुलसी के पत्र अवश्य अर्पित करें। ऐसा करने से श्री हरि भगवान विष्णु के साथ माता तुलसी अपनी कृपा बरसाते है।

अगर मान्यताओं की बात करें तो, देवउठनी एकादशी के दिन इन पांच उपायों को करने से भगववान विष्णु, माता लक्ष्मी और तुलसी माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे जीवन में धन-धान्य बढ़ता है और घर में माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त