तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पास न रखें ये चीजें (सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

रविवार को 'तुलसी विवाह' तुलसी के पास भूल से भी न रखें ये चीजें, वरना भुगतने पड़ सकते हैं ये परिणाम

Vastu Tips: वास्तु-शास्त्र के अनुसार, तुलसी विवाह के दिन वास्तु से संबंधित बातों का बहुत विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पास किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।

सीमा कुमारी

Tulsi Vivah 2025 kab hai: हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन तुलसी विवाह मनाया जाता है। इस बार तुलसी विवाह 2 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु का के शालीग्राम स्वरूप का माता तुलसी से विवाह कराया जाता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह करवाने वाले लोगों के सारे दुख दूर हो जाते हैं घर में खुशहाली आती है।

वास्तु एवं ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, तुलसी विवाह के दिन वास्तु से संबंधित बातों का बहुत विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पास किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।

तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पास न रखें ये चीजें:

न रखें जूते-चप्पल

वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पास जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। ऐसा करने पर घर में आर्थिक समास्याएं आने लगती हैं। तुलसी के पास जूते-चप्पल रखने से उसकी पवित्रता भंग होती है, इसलिए तुलसी का पौधा सदा स्वच्छ और पवित्र स्थान पर ही रखना चाहिए।

न रखें कांटेदार पौधे

कहते है तुलसी के पास कांटेदार पौधे नहीं लगाने या रखने चाहिए। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से घर में गरीबी आती है। घर के लोगों में तनाव और कलह बढ़ती है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।

न रखें झाड़ू पास

ऐसे तो हिन्दू धर्म में झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक इसलिए माना जाता है, क्योंकि यह साफ-सफाई और समृद्धि का प्रतीक है। इसे घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और समृद्धि को आमंत्रित करने का साधन माना जाता है। लेकिन झाड़ू को तुलसी के पास झाड़ू नहीं रखना चाहिए। इसे तुलसी के पौधे के पास रखने से माता का अपमान होता है। इससे घर में धन से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं।

शिवलिंग न रखें

तुलसी का पौधा और शिवलिंग कभी एक साथ नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से पूजा में दोष लगता है। तुलसी और शिवलिंग को इसलिए एक साथ नहीं पूजा जाता, क्योंकि महादेव ने तुलसी माता के पति शंखचुड़ का वध किया था।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत