Camphor Remedies For Home, सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Camphor: गृहक्लेश और तनाव से कैसे मिलेगा छुटकारा? घर में इन 4 स्थानों पर रखें कपूर, हो सकता है चमत्कार!

Camphor Vastu Tips: घर में लगातार कलह और तनाव का माहौल जीवन को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में कपूर के सरल उपाय अपनाकर आप नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं और घर में शांति व सकारात्मकता ला सकते हैं।

सीमा कुमारी

Camphor Remedies For Home: हिंदू धर्म में ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र का बड़ा महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि अगर आपके घर में नेगेटिविटी बढ़ जाए, तो इससे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

नकारात्मक ऊर्जा (negative energy) को दूर करने और सकारात्मकता बढ़ाने के लिए वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में कपूर के कई प्रभावी उपाय बताए गए हैं। जिन्हें अपनाकर आप घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पा सकते हैं।

  • कपूर जलाने के लाभ और धार्मिक महत्व

ऐसा माना गया है कि कपूर की सुगंध घर में सुख-समृद्धि लाती है। ऐसे में रोजाना शाम के समय घर में कपूर जलाकर उसका धुआं पूरे घर में फैलाना शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में शाम का समय मां लक्ष्मी को समर्पित होता है, इसलिए इस समय कपूर जलाने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कपूर का धुआं घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायक होता है और वातावरण को शुद्ध बनाता है। इससे न केवल सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, बल्कि घर में शांति और समृद्धि का वातावरण भी बना रहता है।

  • आर्थिक तंगी से निजात

वास्तु विशेषज्ञ के अनुसार, अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान है, तो ऐसे में कपूर का यह उपाय आपके काम आ सकता है। इसके लिए एक कपूर के साथ दो लौंग डालकर जलाएं और इसका धुंआ पूरे घर में करें। ऐसा करने से आपकी धन संबंधी रुकावटें दूर हो सकती हैं और भाग्य का साथ मिलता है।

  • बुरे सपने से छुटकारा

अगर आपको रात में डरावने या फिर बुरे सपने आते हैं, तो सोने से पहले अपने बेडरूम में कपूर जलाएं। कपूर की सुगंध मन को शांत करती है और गहरी नींद में लाने में सहायक साबित हो सकती है। साथ ही यह उपाय तनाव को कम करने में भी कारगर साबित होता है।

  • नगेटिविटी से छुटकारा

नगेटिविटी से छुटकारा पाने के लिए घर के कोने में एक कटोरी में कपूर के कुछ टुकड़े रखें। जब ये टुकड़े हवा में उड़कर खत्म हो जाएं, तो वहां नए टुकड़े रख दें। इस उपाय को करने से उस स्थान की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें