मां लक्ष्मी( सौ.सोशल मीडिया) 
धर्म

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया की रात चुपचाप कर लें ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल!

Akshaya Tritiya Night Remedies : अक्षय तृतीया की रात किए गए कुछ आसान उपाय धन और खुशहाली बढ़ाने में मदद करते हैं। माना जाता है कि इस दिन किए गए छोटे उपाय भी जीवन में अच्छा बदलाव ला सकते हैं।

सीमा कुमारी

Akshaya Tritiya Upay:  इस वर्ष अक्षय तृतीया का पावन पर्व 19 अप्रैल को पूरे देश में मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में

अक्षय तृतीया को सौभाग्य की प्राप्ति का पर्व बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन किए गए उपायों का फल कभी क्षय  नहीं होता है।

ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी जादुई चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें अगर अक्षय तृतीया की रात पूरी श्रद्धा भाव के साथ अपनी तिजोरी में रखते है तो मां लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती है।

अक्षय तृतीया की रात तिजोरी में रखें ये चीजें

  • पीली कौड़ियां रखें

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार,अक्षय तृतीया की रात तिजोरी पीली कौड़ियां रखना शुभ होता है। कौड़ियां मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं, क्योंकि इनकी उत्पत्ति भी समुद्र मंथन से हुई थी। अक्षय तृतीया की रात 5 या 11 पीली कौड़ियों को केसर से रंगे और मां लक्ष्मी के चरणों से छुआकर अपनी तिजोरी में रख दें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

  • कमलगट्टा रखें

अक्षय तृतीया की रात तिजोरी में कमलगट्टा रखना भी शुभ होता हैं। मां लक्ष्मी कमल के आसन पर विराजमान होती हैं। कमल के बीजों यानी कमलगट्टे की माला या कुछ दाने तिजोरी में रखने से आर्थिक बाधाएं तुरंत दूर होने लगती हैं और कर्ज से मुक्ति मिलती है।

  • गोमती चक्र

गोमती नदी में पाए जाने वाले गोमती चक्र को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। 7 गोमती चक्रों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और फिजूल खर्च बंद हो जाता है।

  • एकाक्षी नारियल

जिस नारियल में एक ही आंख होती है, उसे साक्षात लक्ष्मी का रूप माना जाता है। अक्षय तृतीया की रात एकाक्षी नारियल की पूजा कर इसे तिजोरी में स्थापित करने से कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है।

  • हल्दी की गांठ

अक्षय तृतीया की पूजा में रखी गई साबुत हल्दी की गांठ को तिजोरी में रखने से गुरु ग्रह मजबूत होता है, क्योंकि गुरु धन के कारक हैं, इसलिए यह उपाय बैंक बैलेंस बढ़ाने में मदद करता है।

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी