राजस्थान की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस का दबदबा सोर्स: AI
राजस्थान

राजस्थान की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस का दबदबा, परिषद से लेकर पंचायत समिति तक बीजेपी हारी; जानें 3 वजहें

Rajasthan Panchayat Election: चुनाव में कांग्रेस ने सियासी समीकरण को पलट दिया। वहीं RLP, BAP और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी कई जगह जीत दर्ज की।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS:

  • राजस्थान में कांग्रेस ने पंचायत चुनाव जीता

  • लंबे अंतर से बीजेपी को पंचायत चुनाव में मात दी

  • आगामी विधानसभा चुनाव 2028 में हो सकता है नतीजों का असर

Why Congress Won In Rajasthan Election: हर कोई यहीं कयास लगा रहा था कि इस बार राजस्थान पंचायत चुनाव में बीजेपी की डबल इंजन सरकार राज्य में कब्जा कर लेगी। हर तरफ बीजेपी का बोलबाला रहेगा लेकिन पंचायत चुनाव के जो नतीजे सामने आए हैं उसके बाद हर कोई अचरज में है कि आखिर राजस्थान की सत्ता में ऐसा उलटफेर कैसे और क्यों हुआ? आज हम भी यहीं जानने की कोशिश करेंगे कि राजस्थान पंचायत चुनाव में बीजेपी की हार के पीछे की वजह क्या है ?

राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे

राजस्थान पंचायत चुनाव के ये रहे नतीजे

20 नवंबर को 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस बेहद खुश है और हो भी क्यों न? उसने न केवल राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में अपना जनाधार बढ़ाया है बल्कि पंचायत समितियों में भी बीजेपी से आगे निकल गई है।

24 जिलों में कांग्रेस को बहुमत मिला है तो वहीं बीजेपी 5 जिलों में बहुमत में है। 1 जिले में रालोपा को बहुमत मिला है। पंचायत समितियों में भी कांग्रेस करीब 269 जगह प्रधान बनाने की स्थिति में है, जबकि बीजेपी का आंकड़ा 73 के आसपास सिमटता दिख रहा है।

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, राजस्थान पंचायत चुनाव में 37 जिला परिषदों के 1,275 और 419 पंचायत समितियों के 7543 वार्डों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।

चुनाव में कुल 29,177 उम्मीदवार मैदान में थे और 2 करोड़ 48 लाख 63 हजार 783 वोट डाले गए थे। जिला प्रमुख के चुनाव 25 नवंबर और उप जिला प्रमुख के 26 नवंबर को होंगे। प्रधान के चुनाव 27 नवंबर तथा उप प्रधान के 28 नवंबर को होंगे।

कांग्रेस की जीत के पीछे 3 बड़ी वजहें इस प्रकार हैं

  • राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत के पीछे कई वजहें हैं। कांग्रेस ने राजस्थान में अपनी बूथ मजबूती बढ़ाई है। चुनाव से ठीक पहले संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम सही तरीके से किया गया। मंडल, ब्लॉक और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ी है।

  • इतना ही नहीं, कांग्रेस की एकजुटता और मॉनिटरिंग में भी सुधार हुआ है। इस बार चुनाव के दौरान कांग्रेस के अंदर चल रही राजनीतिक तनाव को दूर रखा गया। चुनाव में कांग्रेस नेताओं ने आपसी मतभेदों को किनारे रखकर एकजुटता दिखाई है जिसका सीधा असर कांग्रेस की ब्रांडिंग पर हुआ है।

  • इस बार कांग्रेस ने युवा चेहरों को मौका दिया। टिकट कांटते वक्त युवाओं को प्राथमिकता दी गई और स्थानीय स्तर पर सहमति बनाकर प्रत्याशियों का चयन किया गया। GEN Z आंदोलन के बाद युवाओं को मौके देने से लोगों ने कांग्रेस पर सीधा भरोसा जताया है। ये भी कह सकते हैं कि युवाओं ने कांग्रेस का समर्थन किया है।

बीजेपी की हार के पीछे 7 बड़ी वजहें इस प्रकार हैं

  • भाजपा सरकार राजस्थान की माटी में इस बार कहीं गुम-सी हो गई। बीजेपी सरकार गांवों में अपना परचम आखिर क्यों नहीं लहरा पाई, इसपर भी कई लोग सोच में डूबे हैं। दरअसल, कई इलाकों में बीजेपी विधायकों को लेकर नाराजगी दिखी।

  • अगर हम कुछ उदाहरण देखें तो सबसे पहला नाम बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा का आता है। अक्टूबर 2026 में जयपुर में एक भाजपा नेता के बेटे की पिटाई के बाद हुए हंगामे और तनाव के दौरान विधायक गोपाल शर्मा द्वारा डीसीपी से बहस करने की घटना सुर्खियों में रही।

  • निकाय चुनाव 2026 में बीजेपी के 41 बागी नेता टिकट न मिलने पर बागी होकर चुनाव लड़ने या विरोधियों का प्रचार करने के मामले में राजस्थान भाजपा ने 41 नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया, जिनमें 26 नेता जयपुर के थे।

  • अशोक चांडक जो भाजपा नेता और कारोबारी) हैं। जुलाई 2026 में ED ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत श्रीगंगानगर में भाजपा नेता अशोक चांडक से जुड़े परिसरों और जयपुर के ठिकानों पर तलाशी ली थी।

  • इसके अलावा अन्य मामले भी सामने आए हैं जब बीजेपी के नेता नकारात्मक रूप सुर्खियों में रहें जो उनके ब्रांडिंग को गांवों में सही रूप नहीं दे पाई। इस दौरान कांग्रेस ने मौके पर चौका जड़ा है।

  • इतना ही नहीं बीजेपी में परिवारवाद का मुद्दा भी हाल के दिनों में गर्माया था। परिवारवाद का विरोध करने वाली भाजपा में नेताओं के रिश्तेदारों को ज्यादा टिकट दिए जाने से रोष बना।

  • लंबे समय से राजनीतिक नियुक्तियों में देरी हो रही थी, जिसके गुस्सा चुनाव में फूट पड़ा।

पंचायत चुनाव में बीजेपी की हार का क्या हो सकता है असर

चुनाव का असर भविष्य में जरूर देखने को मिल सकता है। 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों में मिले समर्थन को विधानसभा चुनाव तक बनाए रखने की रणनीति पर काम करेगी। इतना ही नहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता डोटासरा और जूली के नेतृत्व को भी मजबूती मिलेगी।

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

Explainer: क्या सच में भारत में मुसलमानों की आबादी 2070 में हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी?

राहुल गांधी के नोटबंदी-GST वाले बयान पर CAIT का पलटवार, सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लिखी चिट्ठी

भारत-जर्मनी के 75 साल के रिश्तों का जश्न, जैज और कर्नाटक संगीत से सजेगी महफिल

Aaj Ka Mausam: चक्रवात Akvan कमजोर पड़ा, फिर भी 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट; ओडिशा-बंगाल में बाढ़ का खतरा