कांग्रेस पार्टी सौजन्य-IANS
राजस्थान

Jaipur Election Result: जयपुर में री-पोलिंग वाले वार्डों में कांग्रेस ने मारी बाजी, BJP को लगा बड़ा झटका

Jaipur Municipal Corporation Election Result: जयपुर नगर निगम के री-पोलिंग वाले चार वार्डों के नतीजे घोषित हो गए हैं। वार्ड 9, 18, 25 और 34 में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

प्रिया जैस

Congress Win Jaipur Municipal Corporation Election: राजस्थान निकाय चुनाव में जयुपर में दोबारा हुए मतदान के परिणाम सामने आ गए है। जयपुर नगर निगर में दोबारा मतदान कराए जाने वाले 4 वार्डों में कांग्रेस ने बाजी मारी है। चारो वार्डों में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने बड़ी जीत हासिल की है और भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।

चुनाव के नतीजों के मुताबिक, कांग्रेस उम्मीदवार - वार्ड नंबर 9 से कैलाशी, वार्ड 18 से वंदिता शर्मा, वार्ड 25 से रेखा देवी और वार्ड 34 से सुरेश यादव ने जीत दर्ज की है। इस परिणाम से जयपुर में कांग्रेस पार्टी में खुशी और जश्न का माहौल है।

आपको जानकारी दें, कि जयपुर नगर निगम में कुल 150 वार्ड हैं। इनमें से 78 पर बीजेपी उम्मीदवार जीते, जबकि इन चार वार्डों के नतीजे घोषित होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने कुल 57 वार्ड जीत लिए हैं।

15 सितंबर को घोषित हुए परिणाम

राजस्थान नगर निकाय चुनाव के नतीजे 15 सितंबर को घोषित हो गए थे। राज्य के 309 नगर निकायों के 9,900 वार्डों के आए परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। भाजपा ने 4,026 वार्डों में जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस के खाते में 3,438 वार्ड आए हैं, जबकि 2,436 वार्डों में निर्दलीय और अन्य उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

शुरुआती रुझानों से ही भाजपा बढ़त बनाए हुए थी, जो अंतिम नतीजों में भी बरकरार रही। हालांकि, 10 नगर निगमों के नतीजों में तस्वीर मिली-जुली रही है। जयपुर नगर निगम में भाजपा ने 78 वार्ड जीतकर बहुमत हासिल किया है। यहां कांग्रेस को 53 और अन्य को 15 वार्ड मिले हैं।

कोटा में भाजपा तो अजमेर में कांग्रेस छायी

कोटा में भी भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रहा, जहां 55 वार्ड भाजपा, 35 कांग्रेस और 4 अन्य के खाते में गए। उदयपुर में भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की, 80 में से 53 वार्ड भाजपा ने जीते, कांग्रेस को 23 और अन्य को 4 वार्ड मिले। भीलवाड़ा में भी भाजपा ने 45 वार्डों पर कब्जा जमाया, कांग्रेस को 10 और अन्य को 15 वार्ड मिले। अलवर में भाजपा को 28, कांग्रेस को 23 और अन्य को 14 वार्ड मिली।

वहीं, अजमेर, बीकानेर और पाली में कांग्रेस ने वापसी की है। अजमेर में कांग्रेस 37 वार्ड जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी, भाजपा को 32 और अन्य को 11 वार्ड मिले। बीकानेर में कांग्रेस ने 42 वार्ड जीतकर भाजपा (27 वार्ड) को पीछे छोड़ा। पाली में भी कांग्रेस को 29 वार्ड मिले। जबकि, भाजपा को 21 और अन्य को 15 वार्ड मिले।

जोधपुर में मुकाबला बराबरी पर रहा, जहां भाजपा और कांग्रेस दोनों को 44-44 वार्ड मिले, 11 वार्ड अन्य ने जीते। भरतपुर में निर्दलीयों ने बाजी पलट दी, 65 में से 38 वार्ड अन्य-निर्दलीय, 20 भाजपा और सिर्फ 7 कांग्रेस ने जीते।

राजस्थान में 10 नगर निगम में चुनाव

राजस्थान में कुल 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाओं के चुनाव दो चरणों में हुए थे। पहले चरण में 9 सितंबर को 162 निकायों के 5,393 वार्डों के लिए वोटिंग हुई थी, जिसमें 76.41 प्रतिशत मतदान हुआ था और 20 हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें अलवर, भरतपुर, बीकानेर और भीलवाड़ा नगर निगम शामिल थे।

वहीं, दूसरे चरण में 11 सितंबर को 147 निकायों के 4,774 वार्डों के लिए मतदान हुआ, जिसमें 71.69 प्रतिशत वोटिंग हुई और 18,266 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई। इसमें जयपुर, अजमेर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और पाली नगर निगम शामिल थे। दोनों चरणों में कुल 74.05 प्रतिशत मतदान हुआ था।

CBFC के नए पैनल में पंकज त्रिपाठी, सुनील शेट्टी और प्रीति जिंटा जैसे कई शख्सियत, नोटिफिकेशन जारी

PM Narendra Modi Birthday Live: वडनगर में अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की; देशभर से दी जा रही बधाई

यूपीआई पेमेंट पर फीस का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, गैजेट नोटिफिकेशन रद्द करने की मांग

PM Modi Birthday Special: 25 वर्षों की यात्रा के बाद अगला लक्ष्य विकसित भारत 2047, तोड़ते जा रहे कई रिकॉर्ड

Semicon India: सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की ताकत दिखाएगा सेमीकॉन इंडिया, PM नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन