सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
राजस्थान

कोटा: हॉस्टल में संदिग्ध हालत में मिला प्रयागराज के छात्र का शव, पैरेंट्स ने किया FIR से इनकार

कोटा में एक 18 वर्षीय कोचिंग छात्र अपने हॉस्टल के कमरे के शौचालय में संदिग्ध हालत में मृत पाया गया। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि हॉस्टल के 'केयरटेकर' से सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम छात्र के कमरे में पहुंची और सबूत इकट्ठा किए, लेकिन छात्र के माता-पिता के अनुरोध पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की।

अभिषेक सिंह

कोटा: कोटा में एक 18 वर्षीय कोचिंग छात्र अपने हॉस्टल के कमरे के शौचालय में संदिग्ध हालत में मृत पाया गया। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि हॉस्टल के 'केयरटेकर' से सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम छात्र के कमरे में पहुंची और सबूत इकट्ठा किए, लेकिन छात्र के माता-पिता के अनुरोध पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की।

उन्होंने बताया कि माता-पिता ने पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया, जिसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए उन्हें सौंप दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी कुशाग्र रस्तोगी के रूप में हुई, जो जवाहर नगर इलाके में स्थित छात्रावास में अपनी मां के साथ रह रहा था। सोमवार को छात्र का शव मिला। हालांकि इस बात का सही-सही पता नहीं लगाया जा सका है कि छात्र की मौत किन कारणों से हुई है।

मां के साथ रहता था छात्र

उन्होंने बताया कि इस वर्ष अप्रैल में रस्तोगी ने इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए कोटा में एक कोचिंग संस्थान में दाखिला लिया और छात्रावास में रहने लगा। क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राजेश टेलर ने मृतक की मां के हवाले से बताया कि सोमवार सुबह उठने के बाद रस्तोगी शौचालय गया था। टेलर ने बताया कि जब 15-20 मिनट के बाद भी लड़का बाहर नहीं आया तो उसकी मां ने शौचालय का दरवाजा खटखटाया और पाया कि दरवाजा खुला हुआ है और उसका बेटा अंदर फर्श पर बेहोश पड़ा है।

परिजनों ने किया पोस्टमॉर्टम से इनकार

जवाहर नगर थाने के सर्किल इंस्पेक्टर हरिनारायण शर्मा ने बताया कि रस्तोगी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे ‘सीपीआर' दिया, लेकिन कोई सुधार न होने पर उसे मृत घोषित कर दिया। शर्मा ने बताया कि मृतक के माता-पिता ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, इसलिए कोई मामला दर्ज किए बिना शव उन्हें सौंप दिया गया। पैरेंट्स का मानना है कि उसकी मौत हृदयाघात की वजह से हुई है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

PM मोदी के 25 साल और 2029 का मेगा प्लान: नई जिम्मेदारियों की रूपरेखा होगी तैयार, क्या बदल जाएगी BJP की चाल?

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए

वकील कॉकरोच नहीं हो सकता... मनन मिश्रा का CJP और AAP को दो टूक जवाब, कहा- दम है तो चुनाव लड़ो