आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: अमित शाह आज सिलीगुड़ी में SSB जवानों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस यूपी में जाति जनगणना अभियान की रणनीति पर बैठक करेगी।
Navbharatlive breaking
आज की ताजा खबरडिजाइन फोटो

Breaking News Today LIVE: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है, जिसमें वे सिलीगुड़ी में SSB फ्रंटियर हेडक्वार्टर जाएंगे और जवानों के साथ सामूहिक भोज में शामिल होंगे। इसके बाद, वे कावाखाली ग्राउंड में 'भारतीय न्याय संहिता' प्रदर्शनी से जुड़ी एक बैठक और कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस पार्टी 22 अगस्त से उत्तर प्रदेश में जाति जनगणना को लेकर एक अभियान शुरू करने जा रही है। अभियान की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए आज राज्य पार्टी मुख्यालय में एक बैठक होगी, जिसमें जिला और शहर इकाई अध्यक्षों से राय ली जाएगी। देश और दुनिया से जुड़ी तमाम लेटेस्ट और बड़ी अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ...

यूपी में IAS अधिकारियों का तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े फेरबदल के तहत कई IPS अधिकारियों का तबादला किया है। BBGTS मूर्ति को मेरठ का SSP नियुक्त किया गया है, जबकि अविनाश पांडे को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। विकास कुमार झांसी के SSP बने हैं। साथ ही गोंडा, सुल्तानपुर, बिजनौर, संभल और बलरामपुर में भी बदलाव किए गए हैं।

ईडी ने क्रिप्टो धोखाधड़ी मामले में मुंबई और ठाणे के कई इलाकों में मारी रेड

ईडी ने कथित ₹113.10 करोड़ क्रिप्टो धोखाधड़ी के मामले में मुंबई और ठाणे में कई स्थानों पर छापेमारी की। नकदी, दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए। जांच में अमित लखनपाल सहित चार संदिग्ध शामिल हैं, जिन्होंने कथित तौर पर निवेशकों को लुभाने के लिए खुद को वित्त मंत्रालय का अधिकारी बताया था।

मुंबई में वर्क साइट पर गिरी MMRDA की क्रेन

मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) की एक क्रेन पास के ही एक वर्क साइट से कुर्ला और ट्रॉम्बे के बीच ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) पर गिर गई। इससे ट्रेनों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा है, क्योंकि यह मुख्य रूप से मालगाड़ियों के लिए बनी लाइन है।

पंजाब में राज्यव्यापी बंद आज

पंजाब में सिख संगठनों और SGPC की ओर से बुलाए गए राज्यव्यापी बंद के दौरान फाजिल्का जिले के अबोहर में सरकारी स्कूल खुले रहे और सामान्य रूप से काम करते रहे। यह बंद 'बंदी सिखों' की रिहाई और जगतार सिंह हवारा की पैरोल की मांग के लिए बुलाया गया था।

बिहार में UPSC परीक्षा का आगाज

बिहार में UPSC सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2026 शुरू हो रही है। पटना में 21, 22, 23, 29 और 30 अगस्त 2026 को परीक्षा के सेशन रोजाना सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होंगे। गांधी मैदान परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने कई छात्र और उनके अभिभावक केंद्र के बाहर जमा होते दिखाई दिए।

YSRCP सांसद अविनाश रेड्डी के घर ED की रेड

प्रवर्तन निदेशालय (ED) आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और सांसद वाई.एस. विवेकानंद रेड्डी की हत्या से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में छह जगहों पर तलाशी ले रहा है। इस तलाशी अभियान में YSRCP सांसद वाई.एस. अविनाश रेड्डी का घर भी शामिल है।

जयपुर में CJP नेताओं का विरोध

राजस्थान के जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका और दूसरे लोगों को लोकल लोगों ने बगरू गांव जाने की कोशिश करने पर खड़े कर दिया और जमीन पर पटककर पिटाई कर दी।

अलास्का में चार्टर प्लेन क्रैश

पश्चिमी अलास्का के एक दूर-दराज इलाके में 8 लोगों को ले जा रहा एक चार्टर प्लेन क्रैश हो गया है। हादसे के बाद प्लेन का मलबा मिला।

नागपुर में हिस्ट्रीशीटर की चाकू मारकर हत्या

नागपुर में लव ट्रायंगल को लेकर एक हिस्ट्रीशीटर की दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गौरव के तौर पर हुई। उसके दोस्तों ने ही मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया।

संसद मार्ग थाना पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी साहिल लोचा के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे। डीसीपी ऑफिस में साहिल लोचा पर हुए पैलेट गन के खिलाफ दर्ज FIR की जांच का ब्यौरा लेने के लिए पहुंचे।

पार्लियमेंट स्ट्रीट थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी

पार्लियमेंट स्ट्रीट थाने के बाहर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी धरने पर बैठ गए है। राहुल गांधी पैलेट गन मामले में FIR दर्ज करने की मांग कर रहे है।

JSSC-CGL परीक्षाओं के रद्द करने के आदेश पर HC की रोक

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा JSSC CGL और CDPO परीक्षाओं को रद्द करने के आदेश पर रोक लगा दी है।

संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के DCP ऑफिस में मौजूद हैं। उनके साथ साहिल लोचव भी हैं, जो पिछले महीने जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल हो गए थे।

संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंची प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचीं। यहां लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी धरने पर बैठे हैं और 20 जुलाई के विरोध प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से लगी चोटों के मामले में FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। उनके साथ साहिल लोचब भी हैं, जिन्हें कथित तौर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से चोट लगी थी।

साहिल की मांग है कि उनकी FIR दर्ज की जाए: जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, राहुल गांधी यहां पार्लियामेंट स्ट्रीट में धरने पर बैठे हैं। साहिल पर 20 जुलाई को गैर कानूनी ढ़ंग से पुलिस की कार्रवाई हुई। पैलेट गन से हमला किया गया। उनके शरीर पर वे तमाम निशान हैं। साहिल की मांग है कि उनकी FIR दर्ज की जाए। हमारी मांग मंजूर अभी तक नहीं हुई है। मांग साफ है कि FIR दर्ज कीजिए, रजिस्ट्रेशन नंबर दीजिए तो हम यहां से चले जाएंगे।

आदमी धैर्य के साथ काम करता है तो आगे बढ़ता है: नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में आयोजित यंग एंटरप्रेन्योर चौपाल कार्यक्रम में कहा, एक दौर था जब पैसे वाला आदमी ही सोचता था कि वो आगे बढ़ेगा या राजनीति में आएगा या फिर विरासत से आएगा। विरासत का मतलब कि कहीं न कहीं उसके पूर्वज राजनीति में रहे हैं और वो ऐसे ही आगे तक चलेगा। ऐसा विचार हमारे युवा और हर व्यक्ति के मन में रहता है मगर मैं बताना चाहता हूं कि मैं एक साधारण परिवार से हूं। मेरे पिता सेना में थे और उनकी सेवा के दौरान मुझे उनके साथ अलग-अलग जगहों पर रहने का मौका मिला। उसके बाद जब मैं संगठन के जरिए राजनीति में आया तो मैं बस काम करता रहा है और मेरे मन में कोई इच्छा या अपेक्षा नहीं थी। मेरा मन यह था कि काम करना चाहिए और काम करते रहिए। जब कोई आदमी धैर्य के साथ काम करता है तो आगे बढ़ता है। इसके लिए संतुलन और धैर्य, दोनों की जरूरत है।

जयपुर के एक गांव में कॉकरोच जनता पार्टी की टीम पर हमला

राजस्थान के मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा, "मेरा मानना यह है कि किसी भी गांव में किसी भी सरकारी प्रतिष्ठान का अगर कोई बाहर का व्यक्ति निरीक्षण करने जाता है, तो उसकी एक विधि बनी हुई है कि वहां के जो सरपंच हैं, गांव के जो प्रमुख लोग हैं, स्कूल के प्रधानाचार्य को संज्ञान में लाकर कोई भी अपनी गतिविधि को अंजाम देना चाहिए। लेकिन गांव के लोगों ने उनका विरोध किया है, तो निश्चित रूप से यह समझना पड़ेगा कि व्यवस्थाओं के सुधार का एक विषय हो सकता है।

राहुल गांधी कानून हाथ में लेकर अराजकता फैलाना चाहते हैं: गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली में DCP कार्यालय के बाहर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन पर कहा, वे कानून को अपने हाथ में लेकर अराजकता फैलाना चाहते हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट में है, सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में एक उच्च-स्तरीय कमेटी का गठन किया है और क्राइम ब्रांच इसकी जांच कर रही है। वे लोगों का ध्यान उस बात से भटकाना चाहते हैं कि उन्होंने किस तरह से वंदे मातरम का विरोध किया है। उनका वंदे मातरम का विरोध एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है और वो वोट-बैंक की रणनीति है।

जब तक FIR होगी राहुल गांधी धरने पर बैठे रहेंगे: किशोरी लाल

कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा, देखो, राहुल जी ने कहा है कि जब तक FIR नहीं होगी, हम धरने पर बैठेंगे। हमारे लीडर हैं, हमारे नेता हैं वो, तो हम उनकी बात को फॉलो करेंगे। दूसरा यह है, यह स्थितियां जो हैं, यह निर्मित सरकार कर रही है। एक आम आदमी का डेमोक्रेटिक राइट है, आपका भी है कि अगर आपसे कोई ज्यादती होगी, तो आप FIR करा सकते हैं। और पुलिस को करना होता है उसका, तो पुलिस FIR नहीं कर रही, वो बच्चा दस जगह घूम रहा है, नहीं कर रही। तो राहुल जी के संज्ञान में बात आई, तो उन्होंने कहा, चलो मैं तुम्हारी FIR कराता हूं।

राहुल गांधी आम आदमी के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं: किशोरी लाल

राहुल गांधी आम आदमी के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं: किशोरी लाल

जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल हुए लोचाव की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है, इस पर कांग्रेस नेता किशोरी लाल शर्मा ने कहा, राहुल गांधी आम आदमी के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। थाने में जो FIR दर्जा करना 2 मिनट का काम होता है, उसके लिए अगर विपक्ष के नेता को साढ़े सात घंटे तक बैठना पड़े, तो यह सोचना पड़ेगा कि क्या इस देश में लोकतंत्र सचमुच ज़िंदा है या नहीं।

दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स जंतर-मंतर पहुँची,

दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स जंतर-मंतर पहुँची, जहाँ जाति-आधारित आरक्षण के विरोध में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए हैं।

FIR कराने के लिए राहुल गांधी को 8 घंटे बैठना पड़ा: इमरान मसूद

जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल हुए साहिल लोचव की शिकायत पर दिल्ली पुलिस के FIR दर्ज करने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, संसद में सरकार ने गलत बयान दिया कि गन नहीं चलाई गई। वो बेनकाब हो गए। नेता प्रतिपक्ष को दिल्ली में FIR कराने के लिए 8 घंटे बैठना पड़ा। आप देख लीजिए देश में न्याय व्यवस्था कैसी चल रही होगी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com