चंडीगढ़ मेयर चुनाव के प्रत्याशी।  
पंजाब

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने मारी बाजी, सौरभ जोशी पर पार्षदों ने जताया भरोसा

Chandigarh Mayor Election : चंडीगढ़ में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए आज चुनाव है। इसके लिए वोटिंग सुबह 11 बजे से शुरू हो चुकी है। पहली बार हाथ खड़ा कराकर वोटिंग होगी।

रंजन कुमार

Chandigarh Mayor Election Result: चंडीगढ़ नगर निगम में आज सियासी पारा चढ़ा हुआ है। शहर को आज नया मेयर मिल गया है। भाजपा के सौरभ जोशी पर पार्षदों ने भरोसा जताया। इस बार की जंग पुरानी रवायतों से बिल्कुल जुदा थी। आमतौर पर दो गुटों के बीच होने वाला यह मुकाबला इस बार त्रिकोणीय रहा। बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मैदान में अपने-अपने योद्धा उतारे।

इस चुनाव की सबसे बड़ी और दिलचस्प बात वोटिंग का तरीका है। चंडीगढ़ के इतिहास में पहली बार मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चयन के लिए सीक्रेट बैलेट के बजाय हाथ खड़ा करके वोटिंग हुई।

वोटिंग की प्रक्रिया

  • सुबह 11 बजे से प्रक्रिया शुरू होगी।
  • चुनाव अधिकारी बारी-बारी से उम्मीदवारों के नाम पुकारे।
  • जो पार्षद जिस उम्मीदवार के समर्थन में होगा, उसे हाथ खड़ा किया।
  • चुनाव अधिकारी हाथों की गिनती करेंगे और जिसके पक्ष में सबसे ज्यादा हाथ उठेंगे, उसे विजेता घोषित किया गया।
  • कोई भ्रम की स्थिति पैदा होती है, तो अधिकारी सीधे पार्षद से उनकी पसंद पूछ सकते हैं।

सियासी गणित: क्या बीजेपी की राह आसान है?

चंडीगढ़ नगर निगम के आंकड़ों पर नजर डालें तो बीजेपी सबसे मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही। सदन में 35 पार्षद और एक सांसद (मनीष तिवारी) का वोट है।

बीजेपी : 18 पार्षद (कुल 18 वोट)

आम आदमी पार्टी : 11 पार्षद (कुल 11 वोट)

कांग्रेस : 6 पार्षद + 1 सांसद (कुल 7 वोट)

भाजपा को मिला फायदा

दिलचस्प बात है कि 2024 में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा और बीजेपी को शिकस्त दी थी। इस बार दोनों पार्टियां अलग-अलग मैदान में हैं। विपक्ष के वोट बंटने का सीधा फायदा बीजेपी को मिलता दिख रहा है। विपक्ष एकजुट होता तो मुकाबला 18-18 की बराबरी पर पहुंच जाता, लेकिन त्रिकोणीय मुकाबला होने की वजह से बीजेपी के तीनों पदों पर जीत की संभावनाएं काफी प्रबल हो गई हैं।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM