गृहमंत्री अमित शाह सोर्स- (सोशल मीडिया)
पंजाब

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

Amit Shah In Punjab: बीजेपी की नशा मुक्त पंजाब यात्रा के समापन के मौके पर आज गृहमंत्री अमित शाह ने जालंधर में नशे को लेकर बड़ा बयान दिया है। गृहमंत्री ने कहा 2029 तक पंजाब को नशा मुक्त कर देंगे।

आशीष शुक्ला

Amit Shah Lashed Out At Drug: देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पंजाब के जालंधर में बीजेपी की नशा मुक्त पंजाब यात्रा के समापन समारोह में आयोजित महारैली को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने पंजाब में नशे की समस्या को बड़ा मुद्दा बनाते हुए कहा कि बीजेपी पंजाब को 31 दिसंबर 2029 तक चिट्टा मुक्त करने के लक्ष्य के साथ काम करेगी। अमित शाह ने कहा कि आगामी 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव भाजपा नशामुक्त पंजाब के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी।

अमित शाह की यह रैली जालंधर के परागपुर क्षेत्र में NH-44 के किनारे आयोजित की गई। इससे पहले उन्होंने देवी तालाब मंदिर में दर्शन किए और नशे से प्रभावित परिवारों के सदस्यों से मुलाकात की।

नशे के खिलाफ घर-घर अभियान

पंजाब में नशे के खिलाफ बीजेपी की नशा मुक्त पंजाब यात्रा 18 सितंबर को शुरू हुई थी। 4 अलग-अलग यात्राओं ने पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों को कवर करते हुए करीब 4,000 किलोमीटर का सफर तय किया। बीजेपी ने इस अभियान में नशे के अलावा कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे पर भी मान सरकार पर निशाना साधा। इस यात्रा में बीजेपी के कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी घर-घर जाकर इस अभियान को लेकर लोगों को जागरुक करने का काम किया था।

गृहमंत्री ने क्या कहा

जालंधर में आज बीजेपी की नशा मुक्त पंजाब यात्रा का समापन था, जिसे गृहमंत्री ने संबोधित किया। इस संबोधन में उन्होंने कहा पंजाब आना मेरे लेने आना सौभाग्य की बात है लेकिन पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए पंजाब के जालंधर में आना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है।

उन्होंने आगे कहा पंजाब देश में दो चीजों के लिए अच्छे से जाना जाता है। पहला जब भी देश को अन्न की जरुरत होती है पंजाब खड़ा रहता है। दूसरा देश के लिए जब भी बलिदानी की बात होती है पंजाब का कुनबा सबसे आगे रहता है। लेकिन आज चिट्टा का नशा पंजाब को बर्बाद कर रहा है। आने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा का एक मात्र मुद्दा पंजाब को चिट्टा मुक्त करना है।

अमित शाह ने आगे कहा कहा 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त कर देंगे। 50 साल पुरानी नक्सल की समस्या को बीजेपी ने समय देकर खत्म किया है। पंजाब की निक्कमी सरकार को हटा दो 2 साल में नशे को समाप्त कर देंगे। पंजाब के युवाओं को नशा न मिले ये केवल भारतीय जनता पार्टी कर सकती है।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता