अमित शाह का 3 अक्टूबर को संभावित भोपाल दौरा, पशुपालकों के महाकुंभ में ‘व्हाइट रिवॉल्यूशन 2.0’ पर फोकस

White Revolution 2.0 : अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल आ सकते हैं। भेल दशहरा मैदान में पशुपालकों का महाकुंभ होगा। व्हाइट रिवॉल्यूशन 2.0, डेयरी सहकारिता, चार राज्यों की बैठक और नई लैब पर फोकस रहेगा।
Amit Shah's proposed Bhopal visit
भोपाल आ सकते हैं अमित शाहफोटो सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Amit Shah Bhopal Visit : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी 3 अक्टूबर को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर आ सकते हैं। उनके संभावित दौरे को लेकर प्रशासन और संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस दौरान भेल (BHEL) दशहरा मैदान में पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों का विशाल सम्मेलन प्रस्तावित है। इसमें प्रदेशभर के दुग्ध उत्पादकों के जुटने की संभावना है।

मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ घोषित किया है, जिसकी थीम ‘समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश’ रखी गई है। इसी विजन के तहत प्रस्तावित सम्मेलन में प्रदेशभर के दुग्ध उत्पादकों को सहकारिता से जोड़ने, बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की रूपरेखा पर जोर रहेगा। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय ‘सहकार से समृद्धि’ और ‘व्हाइट रिवॉल्यूशन 2.0’ के तहत डेयरी सहकारी समितियों के विस्तार पर लगातार जोर दे रहा है। वर्तमान में देश में करीब 1.41 लाख प्राथमिक डेयरी सहकारी समितियां हैं, जिनसे 1.5 करोड़ से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं।

आधुनिक डेयरी और लैब की सौगात

अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश को दो बड़ी सौगात मिलने की बात है। उनके हाथों ‘स्टेट फूड सेंट्रल लैब’ और ‘फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी’ का शुभारंभ प्रस्तावित है। नई फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी शुरू होने के बाद दूध, दही और छाछ जैसे उत्पाद मशीनों के जरिए तैयार किए जाएंगे। इससे पुरानी हस्तचालित प्रक्रियाओं की जगह आधुनिक और सुरक्षित मशीन आधारित प्रणाली अपनाई जाएगी।

चार राज्यों के सहकारिता मंत्रियों की बैठक

प्रस्तावित भोपाल प्रवास के दौरान सहकारिता के मोर्चे पर एक अहम बैठक भी होगी। इसमें मध्य प्रदेश और गुजरात समेत चार राज्यों के सहकारिता मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। बैठक में किसानों से जुड़ी सहकारी गतिविधियों और डेयरी क्षेत्र के विस्तार से जुड़े विषयों पर व्यापक चर्चा होने की संभावना है।

Amit Shah's proposed Bhopal visit
'मन की बात' में PM मोदी ने की MP के युवाओं के नदी सफाई अभियान की सराहना, बताया ‘जनभागीदारी’ का बेहतरीन उदाहरण

BJP पदाधिकारियों और अधिकारियों से भी बैठक

भोपाल प्रवास के दौरान अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ भी एक महत्वपूर्ण बैठक कर सकते हैं। इसमें संगठन की मजबूती, ‘सेवा संकल्प अभियान’ और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन होने की संभावना है। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में वे प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य की आंतरिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की समीक्षा भी कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com