जालंधर फैक्ट्री में लगी आग सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
पंजाब

जालंधर की मैट्रस फैक्ट्री में लगी आग, मची अफरा-तफरी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Jalandhar Factory Fire: पंजाब के जालंधर में गद्दे बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लग गई। मौके पर कई दमकल गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान जारी है।

प्रिया जैस

Jalandhar Mattress Factory Fire: पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर में एक गद्दे बनाने वाली मैट्रस फैक्टरी में भीषण आग लग गई है। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। कई दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। इस फैक्ट्री में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया

जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दे बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई है। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। फायर ब्रिगेड अधिकारी मनिंदर सिंह ने बताया कि हमे सुबह करीब 9.15 बजे सूचना मिली कि गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई है।

हमारी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। अब आग का सिर्फ 10 से 15 प्रतिशत हिस्सा ही बचा है, कहीं-कहीं हल्की सुलगन है। यहां करीब पांच से छह फायर टेंडर तैनात किए गए हैं।

आग के कारण की होगी जांच

फिलहाल, आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है। हमें सूचना तब मिली जब आग पहले से ही लगी हुई थी और हमने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। हम बाद में फोम और अन्य कच्चे माल की जांच करेंगे। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और आग पर काबू पा लिया गया है।

समय रहते सभी को बाहर निकाल लिया गया था, जिसके कारण किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि, आग कैसे लगी इस बात का खुलासा होना अभी बाकी है। फायर ब्रिगेड की टीम अब आग के कारणों की जांच में जुट गई है।

पाकिस्तान को धूल चटाने वाले अभिनंदन वर्धमान ने छोड़ी वायुसेना, अर्ली रिटायरमेंट का ऐलान, अब करेंगे ये काम

राघव चड्ढा के आरोपों पर AAP का पलटवार, बैकडेट वोटर रजिस्ट्रेशन का लगाया आरोप, बोले- अब सारा दोष हम पर डाल रहे

AAP ने राघव चड्ढा से लिया बदला? पंजाब वोटर लिस्ट से हटाया नाम, बोले- यह सिर्फ क्लर्क की गलती नहीं

IMD Alert: विदर्भ से लेकर MP-UP तक बारिश का कहर, इन जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा; दिल्ली में भी बदलेगा मौसम

भारत पहुंचे बेल्जियम के PM बार्ट डी वेवर, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, हो सकती है कई अहम डील