नागपुर में सनसनी: वर्धा रोड की बंद कोका-कोला फैक्ट्री में लगी आग, परिसर में मिला 95% जला हुआ शव!

Nagpur Factory Fire: नागपुर के वर्धा रोड स्थित पुरानी कोकाकोला फैक्ट्री में देर रात आग लगने के बाद पुलिस को 95 प्रतिशत जला शव मिला। पुलिस को आशंका है कि भोजन बनाते समय हादसा हुआ।
Fire at a dilapidated factory on Wardha Road; body found 95% burnt
वर्धा रोड पर खंडहर फैक्ट्री में आग, 95% जला मिला शवप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Updated on

Nagpur Coca Cola Factory Fire: नागपुर जिले के वर्धा रोड पर स्थित पुरानी कोकाकोला फैक्ट्री परिसर में सोमवार देर रात आग लग गई। खबर मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। परिसर की जांच के दौरान पुलिस को पूरी तरह जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई।

इससे तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई। पुलिस का अनुमान है कि भोजन बनाते समय यह हादसा हुआ है। रात 3।30 बजे के दौरान कंट्रोल रूम को कोकाकोला फैक्ट्री परिसर में आग लगने की जानकारी मिली।

बंद फैक्ट्री में आग, 95% जला शव मिलने से सनसनी

खबर मिलते ही प्रतापनगर पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे। कई वर्षों से यह फैक्ट्री बंद होने के कारण इमारत खंडहर हो चुकी थी। भीतर झाड़ियां फैली थीं। तत्काल दमकल विभाग ने आग बुझाने का काम शुरू किया।

करीब आधा घंटे के भीतर ही आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान परिसर की जांच करने पर पुलिस को पूरी तरह जला हुआ शव दिखाई दिया। पुलिस के मुताबिक शव 95 प्रतिशत तक जल चुका था। केवल जला हुआ मानव कंकाल बचा था।

जला कंकाल पोस्टमार्टम को भेजा

अब ऐसी जगह पर लाश मिलने से मामला और गंभीर हो गया। पंचनामा कर जला हुआ कंकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दिन निकलने पर पुलिस ने परिसर की बारीकी से जांच की। फैक्ट्री का छोटा गेट खुला हुआ था।

भीतर चूल्हा बना हुआ था और पास ही टमाटर, प्याज और मिर्ची पड़ी थी। पुलिस का अनुमान है कि कोई भिखारी या कचरा चुनने वाला व्यक्ति भीतर भोजन पका रहा था और इसी दौरान आग लगने के कारण वह जल गया।

Fire at a dilapidated factory on Wardha Road; body found 95% burnt
नागपुर शहर को मिली पहली स्मार्ट पुलिस चौकी, AI और 1500 सीसीटीवी कैमरों से होगी सुरक्षा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पुलिस ने मृतक पुरुष होने की संभावना जताई है। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना की सभी संभावित दिशाओं से जांच की जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com