जयपुर में NEET PG 2026 एग्जाम के सर्वर में गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
राजनीति

NEET-PG Exam 2026: जयपुर में परीक्षा के दौरान सर्वर ठप, छात्रों का फूटा गुस्सा, सेंटर पर काटा बवाल- VIDEO

NEET-PG 2026 Exam Protest: NEET-PG 2026 परीक्षा के दौरान जयपुर के सीतापुरा केंद्र पर सर्वर खराबी से कई उम्मीदवार परीक्षा नहीं दे सके। प्रभावित छात्रों के लिए 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा होगी।

अक्षय साहू

Jaipur NEET PG 2026 Exam Candidates Protest Server Glitch Disrupts : रविवार को देशभर में NEET-PG 2026 की परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान जयपुर के सीतापुरा इलाके में एक परीक्षा केंद्र पर कंप्यूटर सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण कई छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर में दिक्कत आने की वजह से कुछ उम्मीदवारों के कंप्यूटर शुरू हो गए, जबकि कुछ उम्मीदवार परीक्षा शुरू नहीं कर पाए। इससे परीक्षा प्रभावित हुई और सेंटर पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

जयपुर के ACP ललित शर्मा ने बताया कि अधिकारियों को परीक्षा केंद्र के सर्वर में खराबी की जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा कि तकनीकी समस्या के कारण कुछ छात्रों के कंप्यूटर खुल गए, जबकि बाकी उम्मीदवारों के कंप्यूटर नहीं चल पाए। इसके चलते कई उम्मीदवार सामान्य तरीके से परीक्षा नहीं दे सके।

तकनीकी समस्या से छात्रों में नाराजगी

कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट के दौरान तकनीकी समस्या से परेशान छात्रों में नाराजगी भी देखने को मिली। छात्रों ने चिंता जताई कि इस गड़बड़ी का उनके एग्जाम और रिजल्ट पर क्या असर पड़ेगा। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी परीक्षा केंद्र पहुंचे। अधिकारियों ने उम्मीदवारों से बातचीत की और उन्हें शांत करने की कोशिश की।

5 सितंबर को होगा जाएगा री-एग्जाम

ACP ललित शर्मा ने बताया कि अधिकारियों की ओर से छात्रों को समझाने और उन्हें काउंसलिंग देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि समस्या का सही और उचित समाधान निकालने के लिए परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी के साथ उच्च स्तर पर बातचीत की जा रही है। शर्मा के मुताबिक, तकनीकी समस्या से प्रभावित उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 5 सितंबर को दोपहर 3 बजे री-एग्जाम करवाया जाएगा।

देशभर में आयोजित हुई परीक्षा

रविवार को NEET-PG 2026 की परीक्षा देशभर में एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी। राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट कराने की व्यवस्था की थी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुई।

परीक्षा के दौरान सुरक्षा और निगरानी के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के सभी नियमों का पालन करने और किसी भी तकनीकी समस्या की जानकारी तुरंत निरीक्षक को देने के निर्देश दिए गए थे।

ताशकंद में PM मोदी का भव्य स्वागत, मिर्जियोयेव से हुई अहम बातचीत, द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर हुई बड़ी बात

20 मिनट की देरी ने बचाई जान, भारत लौटे केरल और नागपुरवासी, तमिलनाडु के 219 लोग सुरक्षित, सैकड़ों अभी भी लापता

अब सड़क नहीं पटरी से जुड़ेगा भूटान, भारत के 4000 करोड़ के प्रोजेक्ट पर टिकी सबकी नजर

PM Modi Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने कहा PM SVANidhi स्कीम के तहत 35 लाख महिलाओं को मिला लाभ

Mann Ki Baat Highlights: महिला सशक्तिकरण पर PM मोदी का जोर, जानें 137वें एपिसोड की 5 बड़ी बातें