NEET PG 2026: आज नहीं...इस तारीख को जारी होगा एडमिट कार्ड, 30 अगस्त को परीक्षा; जानें पूरी डिटेल

NEET PG Admit Card Download: नीट-पीजी 2026 का एडमिट कार्ड अब 25 अगस्त को जारी होगा। परीक्षा 30 अगस्त को होगी। जानें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका और जरूरी डिटेल।
NEET PG Admit Card 2026
NEET PG 2026 का एडमिट कार्ड 25 अगस्त को जारी होगासोर्स- AI
Published on
Updated on

NEET PG Exam Date 2026: नीट-पीजी 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में बदलाव किया है। अब नीट-पीजी 2026 का एडमिट कार्ड 24 अगस्त की बजाय 25 अगस्त को जारी किया जाएगा। NBEMS ने अपरिहार्य परिस्थितियों और असम-मेघालय से मिले अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसे NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, NEET PG 2026 की परीक्षा 30 अगस्त को देशभर में निर्धारित केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के जरिए एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी।

25 अगस्त को आएगा एडमिट कार्ड

एनबीईएमएस की ओर से नीट-पीजी 2026 एडमिट कार्ड सोमवार को नहीं, बल्कि मंगलवार को जारी किए जाएंगे। इसी को लेकर एनबीईएमएस ने सोमवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर कर साफ किया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि को पूर्व निर्धारित तिथि 27 अगस्त से संशोधित कर 24 अगस्त किया गया था,

जिसे किन्हीं अपरिहार्य परिस्थितियों तथा असम और मेघालय से संबंधित प्राप्त अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए 24 अगस्त के स्थान पर 25 अगस्त को जारी किया जाएगा।

सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर करें भरोसा

इसी के साथ एनबीईएमएस ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे केवल एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी या आधिकारिक संचार माध्यमों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें। कैंडिडेट्स अफवाहों, सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि वाली पोस्ट या तीसरे पक्ष द्वारा फैलाए गए संदेशों पर ध्यान न दें।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

नीट-पीजी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा।

वहां लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट कर दें। फिर एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा। प्रवेश पत्र चेक करने के बाद डाउनलोड कर लें। भविष्य के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।

NEET PG Admit Card 2026
BBMB Recruitment 2026: हिंदी ट्रांसलेटर के 9 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

30 अगस्त को होगी NEET PG परीक्षा

बता दें कि एनबीईएमएस की ओर से NEET -PG 2026 का आयोजन देश भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों में 30 अगस्त को एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के माध्यम से किया जाएगा।

वहीं, एग्जाम में शामिल होने के लिए जिन अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी की थी, उनके लिए टेस्ट सिटी इंटिमेशन 11 अगस्त को जारी कर दिए गए हैं, जिसे उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com