अखिलेश यादव (सोर्स-AI GENERATED) 
नॉर्थ ईस्ट

असम चुनाव में हो सकती है समाजवादी पार्टी की एंट्री, अखिलेश यादव उतार सकते हैं 5 उम्मीदवार, क्या है रणनीति?

Assam Election: समाजवादी पार्टी असम विधानसभा चुनाव 2026 में उतरने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव 5–10 सीटों पर उम्मीदवार उतार सकते हैं और मुस्लिम बहुल इलाकों पर फोकस करेगी।

सजल रघुवंशी

Akhilesh Yadav Strategy: असम विधानसभा चुनाव अब और भी दिलचस्प होने जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी ने चुनावी मैदान में उतरने के लिए अपनी कमर कस ली है जिसके तहत पार्टी 5-10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। लोकसभा चुनाव 2024 में जबरदस्‍त सफलता हासिल करने के बाद समाजवादी पार्टी ने राष्‍ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के लक्ष्‍य पर नजर गड़ा दी है।

इस रणनीति के तहत पार्टी पहली बार असम विधानसभा चुनाव में हिस्‍सा लेने की योजना बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सपा जल्‍द ही अपने 5-10 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने वाली है।

यूपी के बाहर वर्चस्व बनाने की कोशिश

कई मीडिया रिपोर्ट यह दावा कर रही हैं कि समाजवादी पार्टी दूसरे राज्यों में भी अपना वर्चस्व बनाना चाहती है जिससे पार्टी को लोकसभा चुनाव में सभी जगह से सीटें मिलें और साथ ही पार्टी का प्राइम फोकस राष्ट्रीय पार्टी बनने पर है। फिलहाल की स्थिति में समाजवादी पार्टी के यूपी के बाहर महाराष्ट्र में दो और गुजरात में एक विधायक हैं जो राष्ट्रीय पार्टी के मानक के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

ऐसे मिलता है राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

किसी भी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के लिए कम से कम चार राज्यों में 6 परसेंट वैध वोट हासिल करना जरूरी है। इसके अलावा लोकसभा में चार सीटें या तीन अलग-अलग राज्यों से कुल 11 सीटें जीतना भी एक मानक है। फिलहाल सपा के सांसद ज्यादा हैं लेकिन वह सभी उत्तर प्रदेश से ही आते हैं।

2024 में सपा का शानदार प्रदर्शन

लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया था। जिसके चलते सपा के यूपी में 37 सांसद हैं, सपा ने भाजपा के गढ़ माने जाने वाली कई सीटों पर भी अपना परचम लहराया था। अगर सीटों के हिसाब से देखें तो 'सपा' भाजपा और कांग्रेस के बाद तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है।

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गुवाहाटी इंटरनेशनल मैराथन 2027: 12,000 धावकों की होगी दौड़, जानें ₹1.25 करोड़ प्राइज मनी की पूरी डिटेल

आधी रात कांपी धरती: भारत में 2 बार आए भूकंप, तिब्बत से अफगानिस्तान तक कहां कितना रहा कंपन?

BRICS Summit 2026 के दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, PM मोदी से करेंगे मुलाकात