असम-सीएम (सोर्स- सोशल मीडिया) 
नॉर्थ ईस्ट

Assam Cabinet Expansion: हिमंत सरकार के मंत्रिमंडल का कल होगा विस्तार, 12 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

Assam CM Himanta Biswa Cabinet Expansion: असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को 12 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। जिनमें 3 नए चेहरे शामिल होंगे।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Himanta Biswa Sarma Announces Cabinet expansion: असम में शुक्रवार, 5 जून को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। इस दौरान 12 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। सीएम ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने बताया कि नए मंत्रिमंडल में चार नए चेहरों को भी जगह दी गई है।

सीएम सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए बताया कि अश्विनी राय सरकार, अशोक सिंघल, बिमल बोरा, बिस्वजीत दैमारी, जयंत मल्ला बरुआ, कौशिक राय, केशब महंत, कृष्णेंदु पॉल, नीलिमा देवी, पीयूष हजारिका, रणोज पेगू और सुसांता बोरगोहैन शुक्रवार को दोपहर 12:45 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ लेंगे।

अनुभवी टीम पर भरोसा

असम मंत्रिमंडल की सबसे खास बात यह रही कि भाजपा नेतृत्व ने अपनी अनुभवी टीम पर भरोसा जताया और पिछली सरकार में अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके अशोक सिंघल, पीयूष हजारिका, जयंत मल्ला बरुआ, रणोज पेगू, बिमल बोरा और असम गण परिषद (एजीपी) के केशब महंत को दोबारा कैबिनेट में जगह दी।

इससे साफ है कि सरकार अनुभवी नेताओं के जरिए विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखना चाहती है। बराक घाटी क्षेत्र से आने वाले भाजपा विधायक कौशिक राय और कृष्णेंदु पॉल ने भी अपनी कैबिनेट सीट बरकरार रखी है।

चार नए चेहरों को मिली जगह

बता दें कि मंत्रिमंडल में चार नए चेहरे शामिल होने जा रहे है। भाजपा की अश्विनी राय सरकार, बिस्वजीत दैमारी, नीलिमा देवी, और सुसांता बोरगोहैन को पहली बार मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने जा रही है। इस शपथ ग्रहण के बाद सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और पहले शामिल किए,  4 मंत्रियों - अजंता नेओग, रमेश्वर तेली, अतुल बोरा और चरण बोरो को मिलाकर मंत्रिमंडल की संख्या 17 हो जाएगी। माना जा रहा है कि इन नए चेहरों को शामिल कर सरकार ने क्षेत्रीय, सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को और मजबूत करने की कोशिश की है।

बता दें कि नई कैबिनेट में चंद्र मोहन पटोवारी, जोगेन मोहन और उरखाओ ग्वरा ब्रह्मा को शामिल नही किया गया है। जबकि पिछली सरकार में मंत्री रहे रंजीत कुमार दास को इस बार विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। इस कैबिनेट में भाजपा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने के साथ-साथ अनुभवी चेहरों पर भी भरोसा बनाए रखना चाहती है।

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर

BRS के कई विधायक सस्पेंड, सदन में नारेबाजी और हंगामे पर स्पीकर का एक्शन; तेलंगाना में कई नेताओं पर FIR

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार